तस्वीरों में देखिए 10 साल बाद कैसे दिखते है शक्तिमान सीरियल के किरदार
तस्वीरों में देखिए 10 साल बाद कैसे दिखते है शक्तिमान सीरियल के किरदार
Share:

बचपन में बहुत से सीरियल्स होंगे जो हमने देखे होंगे और उन्ही में से एक फेमस सीरियल हुआ करता था शक्तिमान, जी हां शक्तिमान !! जिसे देखने के लिए बच्चों से लेकर बूढ़े तक बैठ जाया करते थे, बच्चे इसकी नकल करते हुए गोल गोल घूमकर शक्तिमान खेला करते थे. आज भी अगर किसी से पूछा जाए आपको शक्तिमान याद है तो वह जरूर कहेगा शक्ति शक्ति शक्तिमान.... 
शक्तिमान मनोरंजन के साथ हमे अच्छी सीख भी दे जाया करता था. इसलिए मम्मी पापा अपने बच्चों को इसे देखने से मना भी नहीं करते थे, वह सभी का सुपर हीरो कहलाता था लेकिन अब समय बदल गया है अब तो नए नए हीरो आगए है जैसे क्रिश, स्पाइडर मैन,सुपर मैन... 
लेकिन शक्तिमान आज भी हमे याद है उसके सारे किरदार हमारे दिमाग में बसे हुए है शक्तिमान सीरियल 2005 में ख़त्म हो गया था..आइए हम आपको उसके किरदारों के बारे में बताते है जो अब कैसे दिखते है यह आप देखेंगे। .


1. शक्तिमान- मुकेश खन्ना 
 गंगाधर विद्याधर मायाधर ओमकारनाथ शास्त्री उर्फ़ शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना अब 58 वर्ष के हो चुके है उन्होंने छोटे परदे के अलवा बड़े परदे पर भी काम किया है.. 
2. गीता विशवास- वैष्णवी महांत
शक्तिमान में उनकी प्रेमिका बनी गीता विशवास (वैष्णवी महांत) अब 41 वर्ष की हो चुकी है आजकल वह "टशन ए इश्क़" में नज़र आरही है..
3. डॉक्टर जेकाल- ललित परिमु
जी यह वही डॉक्टर जेकाल है जो हर समय शक्तिमान के लिए मुश्किलें पैदा करता रहता था और "पॉवर" शब्द इतनी बार बोलता था की वह उसकी पहचान बन गया. इन्होने अबतक कई किरदार निभाए है..
4. शलाका- अश्विनी कालसेकर
 शक्तिमान को हमेशा परेशान करने वाली काली बिल्ली का रोले करने वाली शलाका (अश्विनी कालसेकर) अब भी कई सीरियल में काम कर रही है आजकल वो इतना करो न मुझे प्यार में नज़र आरही है.. 
5. महागुरु- टॉम अल्टर 
यह अभिनेता अब 65 साल के हो चुके है इन्होने शक्तिमान को हमेशा सही राह दिखाई थी..
6. तमराज किलविश- सुरेन्द्र पाल् 
यह वही खलनायक है जिसने हमेशा अँधेरा कायम रखने की कोशिश की लेकिन शक्तिमान हमेशा उसके इरादों को नाकाम कर देता था वे अब 62 साल के हो चुके है और आजकल सूर्यपुत्र कर्ण में नज़र आ रहे है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -