भारत के इन राज्यों में कहर बरपाएगी 'लू', मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारत के इन राज्यों में कहर बरपाएगी 'लू', मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: भारत में भीषण गर्मी तथा लू ने लोगों की दिक्कतों में बढ़ोतरी कर दी है। दोपहर होते ही खतरनाक लू के साथ तपिश में लोगों का घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घर के भीतर भी लोगों की स्थिति खराब है, यहां तक कि पंखें भी गरम हवा फेंक रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते आवश्यक काम से जिन्हें बाहर निकलना पड़ा, वह बदन पर कपड़ा लपेटकर छाते के सहारे तपिश से बचाव का जतन करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया है कि देश के कई भागों में जबरदस्त गर्मी पड़ने वाली है, आने वाले दिनों भी गर्मी से किसी भी तरह की कोई राहत नहीं प्राप्त होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में देश के कई भागों में चल रही लू और तेज होगी।

देश के कई प्रदेशों में भीषण गर्मी व लू के कारण आम जनजीवन परेशान है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई भागों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की आंशका व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र के भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग फिलहाल चार कलर कोड का उपयोग करता है। इनमे ग्रीन का अर्थ (कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं), येलो का अर्थ ( निगरानी और अपडेट), ऑरेंज का अर्थ (कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने के लिए) तथा लाल का अर्थ (कार्रवाई करने के लिए) हैं।

वही पिछले बृहस्पतिवार को भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भारत में भीषण लू चलेगी। इसके अतिरिक्त पूर्वी भारत में अगले तीन दिन तक ऐसी स्थिति रहने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि उत्तर-पूर्वी भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभव है। वही पिछले बुधवार को  उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा गुजरात में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया था। जबकि मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विशेषज्ञों ने अंदाजा लगाया है कि उत्तर-पश्चिम भारत के क्षेत्रों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग की माने तो अभी लोगों को गर्मी से छुटकारा नहीं प्राप्त होने वाला है। बल्कि भंयकर गर्मी के साथ लू का सामना करने के लिए तैयार रहना है।

बढ़ते कोरोना के बीच राहत! देश में बहुत कम है गंभीर रूप से बीमार करने वाले वैरिएंट्स

DC Vs KKR: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, ललित यादव का विकेट लेते ही बना ये बड़ा रिकॉर्ड

DC Vs KKR: 3 ओवरों में ही कोलकाता के 4 विकेट झटक चुके थे कुलदीप यादव, पंत ने क्यों नहीं कराया चौथा ओवर ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -