लंबे समय बाद भारतीय हॉकी में यह हुआ बदलाव
लंबे समय बाद भारतीय हॉकी में यह हुआ बदलाव
Share:

नई दिल्ली : चमक खोती भारतीय हॉकी में बहुत अरसे बाद बदलाव किया गया है. भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच और निदेशक रोलैंट ओल्टमैंस के हॉकी इंडिया लीग (HIL) के आने वाले संस्करण के लिए हॉकी के नियमों में बड़ा बदलाव के समर्थन के बाद हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।

दरअसल भारतीय हॉकी में बने नए नियमो के मुताबिक, एक मैदानी गोल पर दूसरा गोल ‘फ्री’ मिलेगा और हॉकी इंडिया लीग (HIL) ने 2016 के संस्करण में नियमों में यह बदलाव किया है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार ने कहा की हम सभी इस नए नियम को लेकर बहुत खुश हैं और इस नए नियम को ध्यान में रखते हुए मैदान में उतरने के लिए काफी उत्साहित है।

हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के मुताबिक, नए नियमों में हुए इस बेहतरीन बदलाव के बाद हमारे में खेल के प्रति और जोश जग गया है और यह नियम सभी को बहुत पसंद आया है और नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -