आज नज़र आएगी, इंडिया से लंदन तक दीपों की जगमग
आज नज़र आएगी, इंडिया से लंदन तक दीपों की जगमग
Share:

लंदन। देशभर में लोग दीपोत्सव की प्रसन्नता से चहक रहे हैं। इस दौरान लोगों ने अपने घर, आंगन और वंदनवार सजा दिए हैं। लोग अब लक्ष्मी पूजन की खरीदी करने उमड़ रहे हैं। बाजार गुलजार हैं और लोग पूजन सामग्री की खरीदी कर रहे हैं। शाम को लोगों द्वारा लक्ष्मी पूजन कर पटाखे चलाए जाऐंगे और घर - आंगन दीपों की जगमगाहट से रोशन होंगे।

मगर दीपावली की यह धूम केवल भारत में ही नहीं है। भारत से दूर अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया में बड़े पैमाने पर भारतवंशी यह पर्व मना रहे हैं। यहां पर हिंदू, सिख, जैन और अन्य भारतीय बड़े पैमाने पर रहते हैं। ये सभी मिलकर दीपावली का पर्व मना रहे हैं। इस मौके पर लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि,आज यहां पर दीपोत्सव मनाया जाना है।

सभी दीपावली की तैयारियों में लगे हैं। उनका कहना था कि, हिंदू, सिख व जैन अपने घरों को दियों से जगमगाऐंगे। दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय और अमेरिकियों को दीपावली की शुभकामनाऐं दीं। उनका कहना था कि, भारतीयों का विश्व में अतुलनीय योगदान है। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं।

इस दीपावली, पटाखे नहीं गुब्बारे फोड़िए

दीपावली पर न करें नशा, सुख - समृद्धि होगी आपके द्वार

CM योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे अयोध्या, मनेगा दीपावली का जश्न

दीपो का त्यौहार- दीपावली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -