लोकसभा चुनाव की फर्जी तारीखों के बाद अब भाजपा की फर्जी सूचि वायरल
लोकसभा चुनाव की फर्जी तारीखों के बाद अब भाजपा की फर्जी सूचि वायरल
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ साथ सोशल मीडिया में उम्मीदवारों की फर्जी सूची सामने आने का सिलसिला तेज हो गया है। ऐसी ही एक फर्जी सूची भाजपा उम्मीदवार को लेकर सामने आई है। सोशल मीडिया में ऐसी सूची तैर रही है जिसमें उत्तर प्रदेश से भाजपा के 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। 

लोकसभा चुनावों के लिए भाकपा ने की 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

ऐसे है पूरी लिस्ट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सूची के पर प्रेस रिलीज लिखा हुआ है और सबसे नीचे जेपी नड्डा का नाम और हस्ताक्षर हैं। यानि ऐसा दिखाया गया है कि उनकी ओर से ही सूची जारी की गई है। उत्तर प्रदेश भाजपा इस संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने जा रही है। इसे लेकर पार्टी की सोशल मीडिया में गलत छवि बन रही है। खास बात ये है कि इस सूची में अरुण जेटली का नाम भी शामिल है। उनका नाम पीलीभीत से दिया गया है। 

लोकसभा चुनाव से पहले एक हुए भाजपा और आजसू, गठबंधन पर लगी मुहर

फर्जी है यह सूची 

जानकारी के अनुसार इस सूची में मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी का नाम नहीं है। उत्तर प्रदेश भाजपा राज्य महासचिव ने कहा है कि ये सूची फर्जी है। जब भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हो रही है तो इस तरह की सूची जारी होना कैसे संभव है। इससे पहले बसपा ने 38 उम्मीदवारों की फर्जी सूची जारी होने के मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला 13 जनवरी का है। इस मामले में अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंचा जा सका है। 

एयर स्ट्राइक पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम, कहा पहले कबूतर उड़ते थे अब विमान उड़ते हैं

बेटे की शादी से पहले मुकेश अंबानी ने 50 हजार पुलिसवालों को भेजी मिठाई और यह खास चीज़

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी ने बदला रूप, लंदन की सड़कों पर बेख़ौफ़ घूमता दिखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -