यूपी में संगठन स्तर पर तैयार हुई बीजेपी, आज मंत्रियों समेत कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारियां
यूपी में संगठन स्तर पर तैयार हुई बीजेपी, आज मंत्रियों समेत कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारियां
Share:

लखनऊ : आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों का खाका तैयार कर लिया है। संगठन के स्तर पर कार्यकर्ताओं व प्रमुख नेताओं को चुनावी दायित्व सौंपने के साथ ही शनिवार को मंत्रियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए साल भर से व्यूह रचना में जुटी हुई है। हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को काम सौपे गए हैं। 

ग्वालियर : आज संघ की बैठक में शामिल होंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

इस तरह की जा रही है तैयारियां 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता से जुड़ने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। प्रदेश के मंत्रियों को भी चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। वही अभी तक प्रत्येक मंत्री एक या दो जिलों का प्रभारी मंत्री है। चुनाव के लिए उन्हें अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों का जिम्मा दिया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय व भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल मंत्रियों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। आचार संहिता लगने के बाद उन्हें संयमित व्यवहार और सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल न करने की भी सलाह देंगे।

लोकसभा चुनावों के लिए भाकपा ने की 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

आज प्रदेश में मोदी 

जानकारी के मुताबिक सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच मेट्रो रेल की सवारी के लिए तैयार हो जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क टू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रियों को मेट्रो की सुविधा शाम 4 बजे से मिलेगी। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

लोकसभा चुनाव से पहले एक हुए भाजपा और आजसू, गठबंधन पर लगी मुहर

एयर स्ट्राइक पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम, कहा पहले कबूतर उड़ते थे अब विमान उड़ते हैं

बेटे की शादी से पहले मुकेश अंबानी ने 50 हजार पुलिसवालों को भेजी मिठाई और यह खास चीज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -