राहुल गांधी ने नवनियुक्त महासचिवों को सौंपी जिम्मेदारी, प्रियंका के पास इतनी सीटें
राहुल गांधी ने नवनियुक्त महासचिवों को सौंपी जिम्मेदारी, प्रियंका के पास इतनी सीटें
Share:

नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में बनाए गए महासचिवों को जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश  की 41 सीटों की जिम्मेदारी मिली है, जबकि महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 39 सीटों का जिम्मा मिला है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों प्रभारियों को जिम्मेदारी बांट दी है। 

नहीं माने योगी ! 4 साल बाद आखिरकार ले ही लिया अखिलेश यादव से बदला

ऐसे हुआ सीटों का बटंवारा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ, अमेठी और रायबरेली के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ कही जाने वाली गोरखपुर, फैजाबाद, झांसी, रॉबर्ट्सगंज जैसी महत्वपूर्ण सीटें प्रियंका गांधी के जिम्मे है। वहीं, ज्योतिरादित्य के जिम्मे जो 39 सीटें हैं, उनमें कानपुर, बहराइच, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, कैराना, आगरा, मथुरा, कन्नौज, सहारनपुर और गाजियाबाद जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल है। 

मोदी सरकार पर जमकर बरसे सोनिया-राहुल, कहा- कांग्रेस हर क्षेत्र की पार्टी, धूमिल हो चुकी BJP की छवि

जानकारी के लिए बता दें हाल ही में राहुल गांधी ने प्रियंका और सिंधिया को महासचिव नियुक्त किया था। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश जबकि सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली थी और आज इनके बीच सीटों का बंटवारा भी कर दिया गया। बता दें कुछ दिनों पहले लखनऊ में राहुल ने प्रियंका के साथ राहुल ने रोड शो से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका था। 

आज दिल्ली में रैली के बहाने अपनी ताकत दिखाएंगी ममता

अरुण जेटली की दो टूक, कांग्रेस डूबता राजवंश, बचाने के लिए कितने झूठ

पुणे से गिरफ्तार हुए हाई प्रोफाइल चोर, फ्लाइट से आकर करते थे चोरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -