आगामी दिनों में यूपी दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, ऐसा होगा कार्यक्रम
आगामी दिनों में यूपी दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, ऐसा होगा कार्यक्रम
Share:

नई दिल्ली : आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस ने पूर्वांचल में अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश के दौरे पर निकलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 18 मार्च को प्रयागराज पहुंचेंगी। इसके बाद 19 मार्च को भदोही से होकर मिर्जापुर और 20 मार्च को काशी की यात्रा करेंगी। प्रियंका गांधी काशी की यात्रा के दौरान नमामि गंगे की हकीकत जानेंगी। 

देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, मनीष खंडूड़ी को किया कांग्रेस में शामिल

शीतला मंदिर भी पहुंचेंगी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी काशी के साढ़े सात घंटे के दौरे में वह पूर्वांचल के समीकरणों को साधेंगी। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका गांधी 20 मार्च को सड़क मार्ग से मिर्जापुर से शीतला मंदिर पहुंचेंगी। वहां दर्शन के बाद महिला सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वह स्टीमर के जरिए शूलटंकेश्वर मंदिर जाएंगी। यहां दर्शन पूजन के बाद वापस रामनगर पहुंचेंगी। 

टिकिट वितरण को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने कही ऐसी बात

ऐसा होगा पूरा कार्यक्रम 

इसी के साथ देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली पर भी जाएंगी। प्रियंका गांधी मिर्जापुर के चुनार से सुबह नौ बजे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगी। 10 बजे सुबह शीतला मंदिर में दर्शन पूजन के बाद महिला समूह से मुलाकात करेंगी। 10:30 बजे शीतला मंदिर से शूलटंकेश्वर के लिए रवाना होंगी और 11 बजे शूलटंकेश्वर पहुंचेंगी। 12:25 बजे शूलटंकेश्वर से रामनगर स्टीमर के जरिए प्रस्थान करेंगी। 2:30 बजे रामनगर से अस्सी घाट और 3:30 बजे अस्सी से दशाश्वमेध घाट जाएंगी। स्थानीय लोगों से मुलाकात के साथ जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगी। 

करतारपुर कॉरिडोर पर पाक का असली रूप उजागर, रेल मंत्री ने दिया विवादित बयान

संयुक्त रैलियां कर गठबंधन के लिए वोट मांगेंगे मुलायम और मायावती

लोकसभा चुनाव: जेडीएस के महासचिव दानिश अली ने थामा बसपा का हाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -