आज महागठबंधन की बैठक के बाद, अब जल्द सुलझेगा बिहार में टिकिटों का गणित
आज महागठबंधन की बैठक के बाद, अब जल्द सुलझेगा बिहार में टिकिटों का गणित
Share:

नई दिल्ली :  देश में लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में राजद नीत महागठबंधन की आज राहुल गांधी के साथ बैठक है। जिसके लिए सभी सहयोगी पार्टियों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। आज ही बिहार में लोकसभा सीटों को लेकर बटवारें पर भी अंतिम मुहर लग सकती है। कहा जा रहा है कि राज्य में लोकसभा की 40 सीटों में से आधे से अधिक सीटें आरजेडी के खाते में जा रही हैं। बाकी बची सीटों को गठबंधन के अन्य सहयोगियों में विभाजित किया जाएगा।

पूर्ण राज्य के मुद्दे पर, सीएम केजरीवाल के आरोप का मनोज तिवारी ने दिया ऐसा जवाब

ऐसे बैठ सकता है टिकिटों का गणित 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी), हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (एचएएम), विकासशील इनसान पार्टी (वीआईपी), लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) और वाम दल भी शामिल हैं। हालांकि वाम दल को कोई सीट मिलेगी कि नहीं इस पर संशय बरकरार है। सूत्रों के अनुसार आरजेडी को बिहार में 20 से 22 सीटें मिलने के आसार है। 

वार्ड स्तर तक बीजेपी का घोषणा पत्र जलाएंगे सीएम केजरीवाल

ऐसे होगा सीटों का बंटवारा 

बताया जा रहा है की जबकि कांग्रेस के खाते में 10 से 11 सीटें जाएंगी। उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी को तीन सीटें मिल सकती हैं। वही 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 22 सीटें जीती थी, जबकि रामविलास पासवान की एलजेपी को 6 सीटें मिली। कांग्रेस को 2 सीटें, लालू प्रसाद यादव की आरजेडी को 4 सीटें मिली थीं। जेडीयू को 2 सीटों से संतोष करना पड़ा था। 

ममता का पीएम मोदी पर हमला, कहा- डर के शासन से निजात दिलाएगा यह लोकसभा चुनाव

कर्नाटक : बीएस येदियुरप्पा ने फिर बैठाया, राज्य में सरकार बनाने का गणित

रमजान या मतदान, इस बहस पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -