लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों पर शुरू हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों पर शुरू हुआ मतदान
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के सात चरण में से पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनका फैसला 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता करेंगे। इनमें 7 करोड़ 21 लाख पुरुष मतदाता, 6 करोड़ 98 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1.70 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

फिरोजाबाद में शाह ने की जनसभा, सपा-बसपा गठबंधन पर साधा निशाना

10 राज्यों में मतदान 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले चरण में 10 राज्यों की सभी सीटों पर आज मतदान पूरा हो जाएगा। वहीं, आंध्रप्रदेश विधानसभा की सभी 175, अरुणाचल प्रदेश की सभी 60, सिक्किम की सभी 32 और ओडिशा की 147 में से 28 विधानसभा सीटों के लिए भी गुरुवार को ही वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 91 में से 33 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां सीधा मुकाबला भाजपा-कांग्रेस या एनडीए-यूपीए के बीच है। इनमें सबसे ज्यादा 7 सीटें महाराष्ट्र की हैं। 

छापेमार कार्यवाही पर सवाल उठाने को लेकर जेटली ने दिया कांग्रेस को ऐसा जवाब

इन सीटों पर मतदान  

इसी के साथ पांच-पांच सीटें असम और उत्तराखंड और चार सीटें बिहार की हैं। वहीं, 35 ऐसी सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे तीन से चार मुख्य दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इनमें सबसे ज्यादा 25 सीटें आंध्र की हैं। वहां तेदेपा, वाईएसआरसीपी, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। आंध्र में 3 करोड़ 93 लाख वोटर हैं। वहीं, 8 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं, जहां भाजपा, कांग्रेस के अलावा सपा-बसपा-रालोद ने अपना संयुक्त उम्मीदवार उतारा है।

रोड शो के बाद राहुल ने दाखिल किया नामांकन, मौजूद रहा पूरा गांधी-वाड्रा परिवार

सीएम योगी ने किया राहुल पर वार, बोले- कांग्रेस का घोषणा पत्र आतंकवादियों से हाथ मिलाने वाला

मोदी को वोट मतलब पाकिस्तान को वोट, पहले नवाज़ से प्यार फिर इमरान चहेता यार : कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -