पूर्ण राज्य के मुद्दे पर, सीएम केजरीवाल के आरोप का मनोज तिवारी ने दिया ऐसा जवाब
पूर्ण राज्य के मुद्दे पर, सीएम केजरीवाल के आरोप का मनोज तिवारी ने दिया ऐसा जवाब
Share:

नई दिल्ली : प्रदेश में पूर्ण राज्य का दर्जा की मांग को लेकर राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ आम आदमी पार्टी ने भाजपा के घोषणा पत्र को जलाने की घोषणा की है तो वहीं भाजपा ने दिल्ली सरकार के वायदों की होली जलाने का एलान किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल बुधवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार के वायदों की होली जलाएंगे।

ममता का पीएम मोदी पर हमला, कहा- डर के शासन से निजात दिलाएगा यह लोकसभा चुनाव

इस कारण ना हो पूर्ण राज्य  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोयल ने कहा है कि भाजपा पूर्ण राज्य का दर्जा चाहती है, लेकिन अरविंद केजरीवाल जैसे अराजकतावादी मुख्यमंत्री हों तो, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। वे अपने अधिकारों का दुरुपयोग करेंगे। आम आदमी पार्टी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। चार साल बाद उन्हें अनधिकृत कॉलोनियों में सुविधा देने की बात याद आई है। दिल्ली में न सीसीटीवी, न फ्री वाई-फाई और न ही नया कॉलेज, अस्पताल, प्रदूषण से मुक्ति, आवास योजना समेत दर्जनों सुविधाएं मिली, जिसके सब्जबाग दिखाए गए थे।

रमजान या मतदान, इस बहस पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान

तिवारी ने भी किया प्रहार 

जानकारी के अनुसार पूर्ण राज्य के दर्जे पर सीएम केजरीवाल के आरोप पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पलटवार किया है। तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि केजरीवाल मुझ पर आरोप लगा रहे हैं कि हम पूर्ण राज्य नहीं होने देने चाहते। सच्चाई यह है कि सत्ता में आने के बाद केजरीवाल ने एक बार भी ऑल पार्टी मीटिंग नहीं बुलाई। समीक्षा तक नहीं की गई। चार साल बाद चुनाव के समय उन्हें पूर्ण राज्य मांगने की सुध आई। 

महासचिव बनने के बाद पहली बार बोली प्रियंका, कहा - हर जगह फैलाई जा रही नफरत

लोकसभा चुनाव 2019 : टीएमसी ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, इन्हे मिला मौका

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस का मिशन 25, राजस्थान में करेगी 400 सभाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -