लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
Share:

लखनऊ : कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर मुरादाबाद से लड़ेंगे। भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुईं सावित्री फुले बहराइच से लड़ेंगी, वहीं प्रिया दत्त मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगी। नाना पटोले नागपुर से चुनाव लड़ेंगे।  

24 मार्च से मैदान संभालेंगी भाजपा-शिवसेना, करेगी ताबड़तोड़ चुनाव-प्रचार

पहले भी हो चुके है घोषित 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से 16 और महाराष्ट्र से कुल 5 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बता दें इससे पहले 8 मार्च को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की चार सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। यूपी की इन 11 सीटों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 

विपक्षी चाहते हैं कि मजबूर, लेकिन देश चाहता है मजबूत सरकार बने : केशव प्रसाद

इन्हे मिला चुनाव का टिकिट 

जानकारी के अनुसार इसके अलावा कुशीनगर से आरपीएन सिंह, सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, धौरहरा से जतिन प्रसाद, उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, फैजाबाद से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री भरोसा जताया। महाराष्ट्र की बात करें तो नागपुर से नाना पटोल, गढ़चिरौली-चिमूर से डॉ. नामदेव दल्लूजी उसेंडी,मुंबई से प्रिया दत्त, मुंबई (साउथ) से मिलिंद मुरली देवड़ा और सोलापुर से सुशील कुमार शिंदे इस बार मैदान में होंगें।

साफ़ इंकार के बाद भी नहीं मान रहे केजरीवाल, कांग्रेस को फिर दिया गठबंधन का ऑफर

केजरीवाल ने उड़ाई मनोज तिवारी की खिल्ली, कहा- तुम्हारे बाप की है दिल्ली ?

अंबानी परिवार ने देश के जवानों संग मनाया बेटे की शादी का जश्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -