कांग्रेस ने इन तीन राज्यों की नौ सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार
कांग्रेस ने इन तीन राज्यों की नौ सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार
Share:

नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने सोमवार रात राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लोकसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रमुख नाम राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया का है जिनको केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रामीण से टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक राजस्थान में छह, महाराष्ट्र में दो और गुजरात में एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है।

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र, इन प्रमुख योजनाओं को मिलेगा स्थान

इन्हे मिला इस बार टिकिट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम कृष्णा पूनिया का है जो जयपुर ग्रामीण से ओलंपिक पदक विजेता राठौड़ को टक्कर देंगी। चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। कृष्णा पूनिया फिलहाल विधायक भी हैं। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 315 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

राम मंदिर पर बोलीं उमा भारती, कहा - मैं तो चाहती हूँ कि रात में ही बन जाए

आज जारी होगा घोषणापत्र 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके लिए 24 अकबर रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय में सुबह साढ़े 11 बजे एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

लोकसभा चुनाव: फेसबुक का बड़ा कदम, अपने प्लेटफार्म से हटाए कांग्रेस के 687 पेज

इतनी पाक-साफ़ है भाजपा तो राफेल मामले में जाँच से क्यों घबरा रही - अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव: स्मृति ने कहा, राहुल को पता है वे अमेठी से हार रहे हैं, इसलिए भागे केरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -