लोकसभा चुनाव के लिए आज से आक्रामक प्रचार नीति अपनाएगी बीजेपी
लोकसभा चुनाव के लिए आज से आक्रामक प्रचार नीति अपनाएगी बीजेपी
Share:

लखनऊ : लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए भाजपा ने आक्रामक प्रचार अभियान की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा रविवार को प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर एक साथ ‘विजय संकल्प सभा’ के साथ चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। इनमें पार्टी का कोई न कोई नेता, केंद्र या प्रदेश सरकार का मंत्री शामिल होगा। 

आज से दिल्ली में बीजेपी करेगी विजय संकल्प सभा का आयोजन

ऐसा है पूरा कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को आगरा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुरखीरी व इटावा, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अंबेडकरनगर व बहराइच में विजय संकल्प सभाओं में सरकार के कामों का उल्लेख और विपक्ष की खामियों पर निशाना साधते हुए भाजपा की विजय का शंखनाद करेंगे। लोगों से प्रदेश में 74 प्लस का लक्ष्य सफल बनाने में सहयोग मांगेंगे। 

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने काटा टिकट, तो 'शत्रु' ने ट्विटर पर जमकर निकाली भड़ास

आज कानपुर में ईरानी 

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा संभल में सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज गौतमबुद्धनगर और स्मृति ईरानी कानपुर में सभा करेंगी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती व प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी कैराना व मुजफ्फरनगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी संभल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बरेली, मुख्तार अब्बास नकवी व प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह रामपुर में रहेंगे।

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 6वीं लिस्ट, इन्हे मिला टिकिट

आज से लोकसभा चुनावों में प्रचार की शुरुआत करेंगे योगी आदित्यनाथ, ऐसा है पूरा कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव: परेश रावल नहीं लड़ेंगे चुनाव, लेकिन पार्टी के लिए करते रहेंगे काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -