कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन को लेकर आज हो सकती है महत्वपूर्ण घोषणा
कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन को लेकर आज हो सकती है महत्वपूर्ण घोषणा
Share:

नई दिल्ली : प्रदेश में कांग्रेस-आप के बीच संभावित चुनावी गठबंधन को लेकर आज निर्णय हो सकता है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेसी प्रभारी पीसी चाको ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से विस्तृत चर्चा हुई है और वे आज दिल्ली वापस आ रहे है। चाको ने बताया कि राहुल गांधी वर्तमान में चुनाव प्रचार पर राजस्थान में है और देर रात्रि वापस आ रहे है। ऐसे में आप से गठबंधन पर आज निर्णय हो सकता है।

इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है पीएम मोदी

आज हो सकती है घोषणा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आप से गठबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस दो गुटो में बंट गई है। प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित गुट गठबंधन का विरोध कर रहा है तो चाको व अजय माकन गुट गठबंधन के पक्ष में है। बताया जा रहा है कि अब गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर पेच फंस सकता है। सीटों का बंटवारा तय होने के बाद ही गठबंधन की घोषणा की जाएगी। 

आज से तीन दिनी यूपी दौरे पर प्रियंका गांधी, चुनावी कार्यक्रमों में होंगी शामिल

सवालों से बचती नजर आयी शीला 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन में शीला दीक्षित से आप से गठबंधन पर सवाल किय तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे कुछ नहीं कह सकतीं, जो भी निर्णय होगा। पार्टी हाईकमान करेगा और सभी को जल्द ही बता दिया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ व राजेश लिलोठिया का भी यही कहना था। इससे पहले सभी एक सुर में गठबंधन से इंकार करते रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव: टीडीपी, सीपीआई और टीजेएस की बड़ी घोषणा, तेलंगाना में देंगे कांग्रेस को समर्थन

लोकसभा चुनाव: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की बड़ी कामयाबी, मतदान से पहले ही जीत ली दो सीट

प्रवीण तोगड़िया ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा - अयोध्या क्यों नहीं जाते आप ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -