प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं के बीच बोले, मनोज तिवारी- कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार और बुनियाद होते हैं
प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं के बीच बोले, मनोज तिवारी- कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार और बुनियाद होते हैं
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में जीत के बाद रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र के करावल नगर पहुंचकर क्षेत्र की जनता का अभिनंदन किया तो दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी को बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रविवार को करावल नगर स्थित पीआर वाटिका में भाजपा की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

बैठक के दौरान सीएम कमलनाथ ने की विधायकों से मन की बात

कुछ ऐसा बोले तिवारी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने ना केवल कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया बल्कि उनके साथ भोजन कर आगामी विधानसभा चुनाव 2020 की रणनीति पर भी चर्चा की। तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का आधार और बुनियाद होते हैं। बुनियाद जितनी मजबूत होगी भवन उतना ही मजबूत होगा और पार्टी का ढांचा अगर मजबूत होगी तो 2020 की दिल्ली अब भाजपा से दूर नहीं। 

केंद्र सरकार ने जेटली का स्वास्थ्य बिगड़ने खबरों को बताया गलत

भयभीत है प्रदेश के मुख्यमंत्री 

बता दें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने चाय-लस्सी पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। तिवारी ने कहा कि आगामी छह महीने तक भाजपा कार्यकर्ता गली-गली, घर-घर जाकर न सिर्फ पार्टी की नीति और सिद्धांत से लोगों को जोड़ेंगे बल्कि केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों से भयभीत हैं।

सपा को नहीं दिया वोट, तो बदमाशों ने लाठी डंडों से पीटा

जिसने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की, उसे पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे - स्मृति ईरानी

सिद्धू और अमरिंदर के बीच सियासी जंग तेज, राहुल गाँधी तक पहुँच सकती है शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -