उत्तराखंड कांगेस ने घोषित किये पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी
उत्तराखंड कांगेस ने घोषित किये पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी
Share:

देहरादून : कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनिताल उधमसिंह नगर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री भूवनचंद खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगे.

लोकसभा चुनाव: प्रियंका को लेकर थरूर ने दिया बड़ा बयान, राहुल के चहेते हुए परेशान

इन्हे भी मिला टिकिट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, अल्मोड़ा से राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं हरिद्वार से अमरीश कुमार को कांग्रेस ने टिकट दिया है। टिहरी लोक सभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 25 मार्च को नामांकन कराएंगे। महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय से प्रत्याशी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराएंगे। 

लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी का तंज, कहा- भाग राहुल भाग कि जनता आती है...

चुनावी तैयारियों में जुटी पार्टी 

जानकारी के मुताबिक इससे पहले 23 और 24 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज विकासनगर और रायपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। वहीं, रविवार को मसूरी, कैंट और राजपुर विधानसभा सीटों पर बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया जाएगा। टिहरी से भाजपा उम्मीदवार राज्यलक्ष्मी शाह और पौड़ी से तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को पूरे तामझाम के साथ अपना नामांकन दाखिल कर दिया। 

उमा भारती को बीजेपी संगठन दे दी बढ़ी जवाबदारी, उपाध्यक्ष नियुक्त

लोकसभा चुनाव के लिए आज से आक्रामक प्रचार नीति अपनाएगी बीजेपी

लोकसभा चुनाव: सीट बंटवारे से नाराज़ हैं सांसद, कुमारस्वामी बोले- अपने लोगों से खुद निपटे कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -