सीटों के वितरण से असंतुष्ट नहीं है लोजपा
सीटों के वितरण से असंतुष्ट नहीं है लोजपा
Share:

नई दिल्ली : लोजपा को एक फाॅर्मूला बताया गया था, इस फाॅर्मूले को हमने स्वीकार कर लिया लेकिन जो बात हमें बताई गई उससे अलग हटकर सीटों की संख्या की घोषणा की गई। हालांकि हमारे बीच विवाद नहीं है। सीटों की संख्या हमारे लिए मायने नहीं रखती है। थोड़ा सा मतभेद हो सकता है लेकिन एनडीए गठबंधन से अलग होने की बात हम सोच भी नहीं सकते हैं। हम खुश हैं। श्री मांझी की पार्टी को जो सीटें मिली हैं और श्री कुशवाह की पार्टी को जो सीटों की संख्या आवंटित हुई उससे भी हम संतुष्ट हैं बस यह कहना है कि सभी के लिए पैमाने एक जैसे होना जरूरी हैं। लोजपा के नेता चिराग पासवान ने पत्रकारों को संबोधित करने हुए इस संबंध में जानकारी दी। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी में एनडीए को लेकर किसी तरह का मतभेद नहीं है। 

चिराग पासवान ने कहा हमारा जीतन राम मांझी से कोई विवाद नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की गई इस दौरान उन्होंने कहा कि गठबंधन की कुछ मजबूरियां हैं जितना होगा उतना निराकरण किया जाएगा। बिहार में हमें जिस तरह सीटें देने की बात की गई थीं उस आधार पर सीटें मिलती तो अच्छा होता लेकिन हम इस वितरण से असंतुष्ट नहीं है। हमें बिहार का चुनाव मिलकर लड़ना है। उल्लेखनीय है कि एनडीए में भाजपा ने बिहार में 160 सीटों पर लड़ने का फैसला लिया वहीं हम को 20 और लोजपा को 40 सीटें दी गई हैं। ऐसे में सीटों के वितरण को लेकर यह कहा गया कि एनडीए के अंदरखाने में इस पर असंतुष्टि है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -