लोहड़ी के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए करें इन 2 चीजों का दान
लोहड़ी के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए करें इन 2 चीजों का दान
Share:

आज 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि लोहड़ी का त्‍योहार एक-दूसरे से मिलने-मिलाने और खुशियां बांटने का त्‍योहार है। जी दरअसल इस दिन पंजाब और हरियाणा में विशेष उत्सव का दृश्य दिखाई देता है। इस दिन किसान अपने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के रूप में लोहड़ी मनाते हैं। आप सभी को बता दें कि लोहड़ी पर अग्नि व महादेवी की पूजा का विधान है। इसी के साथ सुख-समृद्धि पाने के लिए इस दिन कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। लोहड़ी के दिन को पौष माह का अंत और माघ के महीने की शुरुआत मानी जाती है। इसी के साथ लोहड़ी पर अग्नि व महादेवी के पूजन से दुर्भाग्य दूर होता है और पारिवारिक क्लेश समाप्त होता है। इसी के साथ सौभाग्य प्राप्त होता है।


लोहड़ी पर जरूर करें ये 5 काम-
1- सुख-समृद्धि पाने के लिए महादेवी पर रेवड़ियां चढ़ाएं, बाद में इन्हें गरीब कन्याओं में बांट दें।
2- इस दिन गरीबों को गुड़ और तिल का दान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
3- कहा जाता है लोहड़ी पर काली गाय को उड़द और चावल खिलाने से पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलती है।
4- आपको बता दें कि इस दिन लाल कपड़े में गेहूं बांधकर किसी ब्राह्मण को दान करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
5- ऐसी मान्यता है कि इस दिन तिल से हवन करना, तिल ग्रहण करना और दान करना हर तरह से शुभता लेकर आता है। 

 
लोहड़ी पर इस विधि से करें पूजा (Lohri Puja vidhi)-
1- घर की पश्चिम दिशा में पश्चिममुखी होकर काले कपड़े पर महादेवी का चित्र स्थापित कर पूजन करें। उसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाएं, लोहबान से धूप करें, सिंदूर चढ़ाएं, बेलपत्र चढ़ाएं, रेवड़ियों का भोग लगाएं। उसके बाद सूखे नारियल के गोले में कपूर डालकर अग्नि प्रज्वलित कर रेवड़ियां, मूंगफली व मक्का अग्नि में डालें। अब सात बार अग्नि की परिक्रमा करें। उसके बाद लोहड़ी पूजा के साथ इस मंत्र का जाप करें: पूजन मंत्र: 'ॐ सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा॥'

लोहड़ी का दिन इन राशिवालों के लिए लाया है खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल

लोहड़ी का दिन इन राशिवालों के लिए लाया है खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल

इन 3 गीतों के बिना अधूरी है लोहड़ी, जरूर गाये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -