आज है लोहड़ी, जानिए क्यों मनाते हैं यह पर्व और क्या है इसकी कहानी
आज है लोहड़ी, जानिए क्यों मनाते हैं यह पर्व और क्या है इसकी कहानी
Share:

मकर संक्रांति एक मुख्य पर्व है और इसे मनाने से पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. आपको बता दें कि इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को है लेकिन उससे पहले लोहड़ी है जो पंजाबियों का मुख्य त्योहार है. कहा जाता है यह बहुत मुख्य पर्व माना जाता है इसकी सबसे ज्यादा धूम पंजाब और हरियाणा में नजर आती है. ऐसे में लोहड़ी के दिन अग्नि में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई जाती हैं. देश भर में 13 जनवरी को यानी आज लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार?


क्यों मनाते हैं लोहड़ी - जी दरअसल लोहड़ी फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा एक विशेष त्यौहार है और इस दिन पंजाब में नई फसल की पूजा करने की परंपरा है. कहा जाता है इस दिन चौराहों पर लोहड़ी जलाई जाती है और इस दिन पुरुष आग के पास भांगड़ा करते हैं, वहीं महिलाएं गिद्दा करती हैं. इसी के साथ इस दिन सभी रिश्तेदार एक साथ मिलकर डांस करते हुए बहुत धूम-धाम से लोहड़ी का जश्न मनाते हैं और इस दिन तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली का भी खास महत्व होता है. कई जगहों पर लोहड़ी को तिलोड़ी भी कहा जाता है.

लोहड़ी की कहानी - लोहड़ी के दिन अलाव जलाकर उसके आस पास नाचते हैं और इसी के साथ ही इस दिन आग के पास घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनी जाती है. कहते हैं लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का खास महत्व होता है और ऐसी मान्यता है कि मुगल काल में अकबर के समय में दुल्ला भट्टी नाम का एक शख्स पंजाब में रहता था. उस समय कुछ अमीर व्यापारी सामान की जगह शहर की लड़कियों को बेचा करते थे, तब दुल्ला भट्टी ने उन लड़कियों को बचाकर उनकी शादी करवाई थी. तब से हर साल लोहड़ी के पर्व पर दुल्ला भट्टी को याद करते हैं.

जानिए क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का पर्व, इन जगहों पर होता है बेहद उत्साह

8 जनवरी को है शुक्र प्रदोष व्रत, जानिये कब है कौन सा त्यौहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -