लोहिया ने काफी पहले दिया था कांग्रेस हटाओ देश बचाओ का नारा : जेटली
लोहिया ने काफी पहले दिया था कांग्रेस हटाओ देश बचाओ का नारा : जेटली
Share:

पटना : बिहार में चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद से ही राजनीति तेज़ हो गई है। एनडीए और महागठबंधन दल जनता परिवार एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने में जुट गया है वहीं जनता परिवार भी एनडीए के खिलाफ प्रचार अभियान कर रहा है। ऐसे में विभिन्न दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने में लगे हैं। हाल ही में केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने एनडीए पर साधे गए निशाने के जवाब में वक्तव्य दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता के बाद सबसे बड़ा कद पं. जवाहरलाल नेहरू का ही था। उनके विरूद्ध लोहिया जी ने सबसे बुलंद आवाज उठाई। इस दौरान कहा गया कि कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ लोहिया ने यह नारा देते हुए देश को संगठित करने का काम किया।

यही नहीं लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग प्रतिदिन कांग्रेस मुख्यालय पर जा कर पत्रकार वार्ता कर रहे हैं। इस मामले में जेडीयू और आरजेडी भी निशाने पर रही। केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि पंचायत में जेडीयू सांसद केसी त्यागी ने कहा कि देश में कांग्रेस द्वारा अत्याचार किया गया तो फिर इसका फल मिल गया। देश को भाजपा से मुक्ति चाहिए। महागठबंधन का उद्देश्य भाजपा को रोकना है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -