लॉकडाउन लगाया जाता है तो लोगों की नौकरियां चली जाती हैं: देवेंद्र फडणवीस
लॉकडाउन लगाया जाता है तो लोगों की नौकरियां चली जाती हैं: देवेंद्र फडणवीस
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीते सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, 'जब लॉकडाउन लगाया जाता है तो लोगों की नौकरियां चली जाती हैं।' इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि, 'राज्य की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार कमजोर तबकों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए गंभीर नहीं है।'

इसके अलावा प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच पूर्ण लॉकडाउन की अटकलों को देखते हुए तंज कसते हुए फडणवीस ने कहा, 'राज्य में लोकशाही के बजाय लॉक-शाही है।' इसी के साथ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि, 'देश में सबसे ज्यादा कोविड संक्रमण के मामले और इस महामारी से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हो रही हैं। जहां पिछले 10 दिनों में देश में हुई कुल मौतों में से 50 से 55 फीसदी महाराष्ट्र से हुई थीं। इसी तरह, देश के कुल मामलों में से 60 फीसदी मामले महाराष्ट्र से सामने आए।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'मैं समझ सकता हूं कि कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन करना और अनलॉक करना बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन जब लॉकडाउन लगाया जाता है तो लोगों की नौकरी जाती है।' इसके अलावा पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि, 'छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने आम आदमी और किसानों की मदद की है। संकट में पड़े लोगों की मदद करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन ये महा विकास आघाडी सरकार लोगों की मदद करने के बजाय जजिया कर की तरह लोगों से बिजली का बिल वसूल रही है जो मुगलकाल में लगाया जाता था।'

आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'राज्य सरकार ने इस उपचुनाव की वजह से उन लोगों के बिजली के कनेक्शन काटने बंद कर दिए हैं, जो अपने बकाये की अदायगी नहीं कर पाए हैं।'

महाराष्ट्र में घटी कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या, बढ़ी ठीक होने वालों की संख्या

300 से भी अधिक फिल्मों में नज़र आ चुके है दिनेश हिंगू

बिगड़ चुके हैं पुणे के हालात, जमीन पर चादर बिछाकर दिया जा रहा है ऑक्सीजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -