ठाणे में 13 मार्च से 31 मार्च तक के लिए लगाया गया लॉकडाउन
ठाणे में 13 मार्च से 31 मार्च तक के लिए लगाया गया लॉकडाउन
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे मामलों के तहत लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दिखाई दे रहे हैं और इसी के चलते महाराष्ट्र के कई जिलों में पाबंदियों को बढ़ा दिया गया है। आप सभी जानते ही होंगे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से चिंताजनक स्थिति में आ चुका है। बीते शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस के 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं जिससे सभी चिंता में है। इस समय कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगा डाला है।

अब इसी कड़ी में ठाणे में 11 हॉटस्पॉट में 13 मार्च से 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगाया जा चुका है। जी दरअसल ठाणे नगर आयुक्त विपिन शर्मा ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान लगाए गए सभी प्रतिबंध 19 दिन की अवधि के दौरान लागू होंगे। कहा गया है इस दौरान मेडिकल शॉप, डेयरी, किराने का सामान और अन्य सभी आवश्यक चीजों से संबंधित दुकाने खुली रहेंगी, लेकिन सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसी के साथ स्कूल और कॉलेज, शैक्षिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान आदि बंद रहेंगे। इनके अलावा सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, व्यायामशाला, मनोरंजन पार्क, बार और ऑडिटोरियम, थिएटर, असेंबली हॉल और इसी तरह के स्पॉट भी बंद रहेंगे।

आपको हम यह भी बता दें कि इस बार लगे लॉकडाउन के दौरान सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन और बड़ी सभाओं जैसे कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी। आपको हम यह भी बता दें कि देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,882 नए मामले सामने आए हैं जो चौकाने वाला आंकड़ा है।

27 की उम्र में माँ बनने वाली हैं शहनाज गिल!, बेबी बंप संग शेयर की तस्वीर

ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल: पीएम मोदी बोले- शारीरिक और मानसिक स्वास्थय के लिए भारत आइए

देश में फिर बढ़ा कोरोना का आतंक, 24 घंटों में 140 लोगों ने तोड़ा दम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -