उत्तराखंड भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल पर लॉकडाउन के उल्लंघन का केस
उत्तराखंड भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल पर लॉकडाउन के उल्लंघन का केस
Share:

भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को अपने आवास पर राशन वितरण के लिए लोगों को बुलाना महंगा पड़ गया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने विधायक राजकुमार ठुकराल समेत 100 लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।इससे पूर्व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार बीते रविवार की सुबह विधायक राजकुमार ठुकराल अपने आवास पर राशन किट वितरित कर रहे थे। राशन मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं उनके आवास पर पहुंच गईं। इस दौरान महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिग की जमकर धज्जियां उड़ाईं थीं। कई महिलाओं ने राशन किट नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया था।

इसके अलावा  सूचना के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने महिलाओं को शांत कराकर वापस घरों को भेजा था।इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि एसआई जयप्रकाश ने विधायक राजकुमार ठुकराल समेत 100 अन्य लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज कराया है। राशन वितरण के दौरान लॉक डाउन का उल्लंघन हुआ था।

भारतीय दवा को खतरनाक बताना WHO को पड़ा भारी, वैज्ञानिकों ने कहा-नहीं चाहिए आपका सुझाव

ट्विटर पर दोबारा एक्टिव हुईं जायरा वसीम, कहा- 'इंसान हूं, मुझे भी ब्रेक लेने की इजाजत'

वैली सेंटर में हुई विमान दुर्घटना, पायलट की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -