उत्तराखंड में तेज हुई आर्थिकी गतिविधियां,
उत्तराखंड में तेज हुई आर्थिकी गतिविधियां,
Share:

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन चार के समाप्त होने के साथ राज्यों को बड़ी राहत प्रदान कर दी है। उत्तराखंड के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि आठ जून के बाद पर्यटन और तीर्थाटन गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। इंटर स्टेट सार्वजनिक परिवहन शुरू करने के साथ पास की अनिवार्यता समाप्त हो गई है।हालांकि स्कूल कॉलेज खोलने के फैसले को केंद्र ने अगले माह तक टाल दिया है, लेकिन शॉपिंग माल खोलने की अनुमति दी है। अब राज्य सरकार आने वाले दिनों में केंद्र की गाइडलाइन के अनुरूप आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए दिशानिर्देश जारी करेगी।केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए केवल कंटेनमेंट जोन पर फोकस किया है। 30 जून तक कंटेनमेंट जोन में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां और अन्य कार्यों के लिए शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू की व्यवस्था में राहत दे दी है। 

अब रात नौ बजे से अगली सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। राज्य सरकार चाहे तो रात नौ बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दे सकती है।उत्तराखंड सरकार के लिए सबसे बड़ी राहत आठ जून से पर्यटन और तीर्थाटन गतिविधियों शुरू करने की रहेगी। हालांकि यह गतिविधियां संचालित करने के लिए केंद्र अलग से एसओपी (स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) जारी करेगा। एसओपी जारी होने के बाद सरकार चार धाम यात्रा सहित अन्य तीर्थाटन गतिविधियां संचालित कर सकेगी।सबसे बड़ी राहत होटल व्यवसायियों के लिए है, जिन्हें दोबारा से गतिविधियां संचालित करने की अनुमति मिली है। प्रदेश की होटल एसोसिएशन लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी। 

प्रदेश सरकार ने शॉपिंग माल खोलने की अनुमति भी मांगी थी, जिसे केंद्र ने स्वीकार कर लिया है। आठ जून के बाद राज्य में शॉपिंग मॉल में चहल पहल शुरू हो सकती है। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एसओपी बनाई जाएगी। एसओपी प्रभावी होने के बाद इनको संचालित करने की अनुमति मिलेगी।केंद्र ने इंटरस्टेट आवाजाही की अनुमति देकर सीमाओं को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। हालांकि राज्य यह तय कर सकते हैं कि किन राज्यों के साथ यातायात शुरू किया जा सकता है। दूसरे राज्य में जाने के लिए पास की व्यवस्था समाप्त हो गई है। केवल कंटेनमेंट जोन में जाने और आने की अनुमति किसी को नहीं मिलेगी। केंद्र ने फिलहाल सिनेमाघर, व्यायामशाला और स्विमिंग पूल खोलने पर रोक लगाई है, लेकिन कुछ दिनों के बाद इसमें भी छूट दी जा सकती है।

Mini Countryman का धमाकेदार लुक कर देगा पागल, जानें अन्य फीचर्स

शहरी इलाकों में घुसा टिड्डियों का समूह, कई जिलों में मचाई तबाही

इस खूबसूरत देश में कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत, चीन से लगती है बॉर्डर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -