क्या होगा 17 मई के आगे ? सोनिया गांधी ने पूछा सवाल
क्या होगा 17 मई के आगे ? सोनिया गांधी ने पूछा सवाल
Share:

लॉकडाउन और कोरोना संकट से उपजी समस्यों के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ राज्य कैसे COVID-19 और तालाबंदी से निपट रहे हैं और उनकी जरूरतों का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की.

कांग्रेस शासित राज्यों की महत्वपूर्ण बैठक में राहुल गांधी ने बोली यह बात

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक के दौरान कहा कि राज्यों को तत्काल वित्तीय सहायता की आवश्यकता है क्योंकि COVID-19 संकट के कारण उन्हें राजस्व में करोड़ों का नुकसान हुआ है.कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ COVID-19 स्थिति और पोस्ट-लॉकडाउन परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई थी. वीडियो कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी नेता डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और अन्य नेता भी मौजूद थे.

भीषण हादसा: यूएई के आवासीय टॉवर में लगी आग, चारों और मचा कोहराम

इसके अलावा कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि 17 मई के बाद, क्या ? और 17 मई के बाद, कैसे? भारत सरकार बताए कि आगे आखिर कब तक लॉकडाउन को जारी रखने के लिए वह किन मापदंड का उपयोग कर रही है ?

राजस्थान सरकार पर है भारी भरकम कर्जभार, होश उड़ा देगी टोटल रकम

कोरोना की मार से हारा इंडोनेशिया, नहीं होंगे इस वर्ष कोई चुनाव

एशिया में बद से बदतर हुए हाल, नहीं थम रहा कोरोना का वार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -