हरियाणा में 27 दिसंबर को होगा नगर निगम चुनाव के लिए मतदान, इस दिन है मतगणना
हरियाणा में 27 दिसंबर को होगा नगर निगम चुनाव के लिए मतदान, इस दिन है मतगणना
Share:

अहमदाबाद: हरियाणा में नगर निगम चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। जी दरअसल यहाँ तीन नगर निगमों के लिए 27 दिसंबर को मतदान होने वाला है। जी दरअसल यहाँ रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा नगरपालिका सांपला, धारूहेड़ा, उकलाना में उपचुनाव भी होने वाले हैं। वहीं यहाँ मतगणना 30 दिसंबर को होगी।  इस बारे में राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह ने बताया कि '27 दिसंबर को सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगम के लिए मतदान होगा।' वहीं उन्होंने यह भी कहा कि रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा नगरपालिका सांपला, धारूहेड़ा, उकलाना में उपचुनाव भी होंगे। जी दरअसल पांच नगरपालिका के वार्डों में उपचुनाव भी होने वाले हैं।

इसके अलावा राज्य चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया है कि, '4 दिसंबर को डीसी चुनाव अधिसूचना जारी करेंगे। 11 दिसंबर से 16 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।' वहीं चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि, 'आचार संहिता सिर्फ निगम, परिषद व पालिका क्षेत्र में ही लगेगी, पूरे जिले या खंड में नहीं। अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम में 20-20 वार्ड हैं। पंचकूला नगर निगम में ऑनलाइन नामांकन भी किया जा सकता है। प्रत्याशी राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पर्चा दाखिल कर सकते हैं। इसी के साथ अगर कोई ऑनलाइन पर्चा दाखिल नहीं करवाना चाहता है तो वह भौतिक तौर पर भी पर्चा जमा करने जा सकता है। पंचकूला नगर निगम में यह ट्रायल हो रहा है। अगर यह सफल रहा तो भविष्य में निकाय, पंचायती राज चुनाव में ऑनलाइन नामांकन अनिवार्य किया जाएगा।'

ये रहेगा आरक्षण रोस्टर - अंबाला नगर निगम मेयर पद महिला के लिए आरक्षित

पंचकूला व सोनीपत नगर निगम मेयर पद के लिए अनारक्षित

रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पिछड़ा वर्ग को आरक्षित

नगरपालिका सांपला अध्यक्ष पद एससी महिला, धारुहेड़ा व उकलाना अनारक्षित

कड़ाके की सर्दी में गायों को मिलेंगे ख़ास कोट, गौशालाओं में किए जाएंगे कई इंतज़ाम

हाई कोर्ट ने खारिज की पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की जमानत याचिका

केरल के मुख्यमंत्री ने बारिश के प्रकोप से निपटने के लिए बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -