यूपी निकाय चुनाव में लाइव अपडेट, मतगणना केंद्र पर मीडिया प्रवेश पर लगी रोक
यूपी निकाय चुनाव में लाइव अपडेट, मतगणना केंद्र पर मीडिया प्रवेश पर लगी रोक
Share:

लखनऊ: शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका निर्णय आज होने वाला है। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना कुछ देर में शुरू हो चुकी है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतरे थे। पार कौन लग पाया, यह आज सब कुछ सामने आ जाएगा। 

लेकिन हम बात करें सहारनपुर में समाजवादी पार्टी और BSP के बारें में तो SP पर BSP भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। यहां BSP प्रत्याशी  अब भी आगे चल रहे है। प्रयागराज सीट पर रुझान भी सामने आ चुके है। प्रयागराज सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी ने बढ़त अपने नाम कर ली है।  मिर्जापुर की छानबे सीट के लिए हुए चुनाव का परिणाम आज आने वाले है। मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। 

बदायूं में शनिवार को जिले के छह स्थानों पर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। शहर में मंडी समिति, उझानी मंडी समिति, बिल्सी मंडी समिति, बिसौली मंडी समिति, दातागंज में संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज और सहसवान में राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना संपन्न कराई जाने वाली है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू  कर दी गई है। पहले जनपद के सभी मतगणना केंद्रों पर डाक मतपत्रों की गणना अब भी की जा रही है।

मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक: बता दें कि मैनपुरी नगर पालिका मतगणना केंद्र TEP सेंटर में मीडिया के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।  झांसी मेयर सीट पर BJP अब भी आगे चल रही है। झांसी से भाजपा के बिहारी लाल बढ़त बनाए हुए है। सहारनपुर मेयर सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर है। हरदोई नगर पालिका सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

कर्नाटक में बेहद कांटे की टक्कर, 150 सीटों के रुझान आए सामने, येदियुरप्पा के गढ़ की 9 सीटों पर कांग्रेस आगे

यूपी में वोटों की गिनती के बीच अखिलेश यादव ने उठाया प्रश्न, जानिए..?

कर्नाटक चुनाव: विधायकों की घेराबंदी के लिए कांग्रेस ने बनाया मास्टरप्लान, खरगे-शिवकुमार खुद संभाल रहे कमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -