मम्मी सोहा के लिए मेकअप असिस्टेंट बनीं इनाया खेमू, अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो
मम्मी सोहा के लिए मेकअप असिस्टेंट बनीं इनाया खेमू, अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो
Share:

सोहा अली खान आजकल अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताती हैं। सोहा को अपनी बेटी के साथ वक्त बिताना पसंद है और उन्हें आए दिन अपनी बेटी के साथ फोटोज और वीडियो पोस्ट करते हुए देखा जा सकता है। सोहा की बेटी का नाम इनाया है और वह भी अपनी मम्मी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करन पसंद करती हैं। आजकल सोहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए वीडियो दिखाती रहती हैं। अब हाल ही में सोहा ने इनाया का एक बहुत ही क्यूट वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह सोहा का मेकअप करती नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

अब इस समय सोहा का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रही है। यह वीडियो बीते शुक्रवार का है। जी दरअसल सोहा ने ये बूमरैंग वीडियो शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सोहा बैठी हुई दिखाई दे रहीं हैं और इनाया अपनी मां के होठों पर लिपस्टिक लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा है, 'क्या आप मेरे नए मेकअप असिस्टेंट से मिले हैं? #workfromhome।' वैसे अब सोहा और इनाया दोनों के ही फैन्स को ये बूमरैंग वीडियो खूब पसंद आ रहा है। केवल फैंस ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स ने भी उनके वीडियो पर कमेंट किया है।

अभिनेत्री पत्रलेखा ने इसपर कमेंट करते हुए हार्ट की इमोजी बनाई है। वहीं बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की भाभी डीएन पांडे ने इसपर कमेंट किया है। वैसे बीते समय में मनाये गए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भी सोहा ने इनाया के साथ योग करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन फोटोज को शेयर करते हुए सोहा ने लिखा था कि, ''हम सभी को अपना केंद्र खोजने की जरूरत है। #internationalyogaday'' इनाया के बारे में बात करें तो वह बड़ी क्यूट हैं और अपने क्यूट अंदाज से सभी का मन मोह लेती हैं।

सावधान! 60% से अधिक एंड्रॉयड ऐप्स में है गड़बड़ी, डेटा को हो सकती है हानि

ज्ञानवापी मस्जिद ने काशी विश्वनाथ मंदिर के नाम की 1700 स्क्वायर फीट जमीन

महाराष्ट्र वेदर अपडेट: सरकार का दावा, कहा- "76 से अधिक मृत 38 घायल।।।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -