सोशल मीडिया पर छाई 'छोटी कृति सैनन', वीडियो देखकर लोग हुए हैरान
सोशल मीडिया पर छाई 'छोटी कृति सैनन', वीडियो देखकर लोग हुए हैरान
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री कृति सैनन एवं पंकज त्रिपारी की हाल ही में रिलीज हुई मूवी मिमी को फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस मूवी का एक सांग है ‘परम सुंदरी’, मूवी के जैसे इसे भी प्रशंसकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस सांग में कृति सैनन ने बेहतरीन डांस किया है तथा उनके एक्सप्रेशन भी शानदार लग रहे हैं। मगर एक छोटी बच्ची ने अभिनय तथा डांस के मामले में कृति को भी पीछे छोड़ दिया है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इस बच्ची का ‘परम सुंदरी’ पर किया जबरदस्त डांस वायरल हो गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tania & Sony (@tania_and_sony)

बच्ची का नाम सोनी बताया गया है तथा उसके मूव्स के लोग फैन हो गए हैं। बच्ची टेलीविज़न स्क्रीन के समक्ष खड़े होकर हूबहू वैसे ही डांस कर रही है, जैसे की स्क्रीन पर कृति कर रही हैं। उसने इतना शानदार डांस किया है कि असली और नकली में फर्क कर पाना कठिन हो गया है। साथ-साथ एक्सप्रेशन के तो क्या ही कहने, इसमें तो इस बच्ची ने कृति को भी पीछे छोड़ दिया है। 

वही इंस्टाग्राम पर सोनी का ये वीडियो ‘तानिया एंड सोनी’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। उनके इस वीडियो 8 हजार 600 से अधिक लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं तथा एक लाख से अधिक यूजर इसे देख चुके हैं। व्यूज एवं लाइक्स का ये ग्राफ रफ़्तार से बढ़ता जा रहा है। बच्ची का डांस देख यूजर भी स्वयं को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। उपयोगकर्ता कमेंट कर उसकी प्रशंसा में लिख रहे हैं, ‘वाह सुंदरी’। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट लिखा, ‘यू छोटी परम सुंदरी।’

नोरा फतेही के नए फोटोशूट ने उड़ाए फैंस के होश, जबरदस्त अवतार में आई नजर

राजकुमार हिरानी की नई फिल्म में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी? एक्टर ने बताया सच

सोनम कपूर ने अपने पति को अनोखे अंदाज़ में किया बर्थडे विश, शेयर की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -