बुरा होने से पहले किस्मत देती है, अनहोनी होने के संकेत
बुरा होने से पहले किस्मत देती है, अनहोनी होने के संकेत
Share:

आमतौर पर व्यक्ति के जीवन में यही देखने को मिलता है, जब भी वह अपने बारे में कुछ अच्छा होने की सोचता है तो उसके साथ हमेशा उल्टा ही होता है और यही स्थिती अगर उसके साथ हमेशा बनी रहती है तो वह इसका कारण अपनी किस्मत को कोसने लगता है वह यही समझता है कि उसकी किस्मत उसका साथ नहीं दे रही है या फिर उसकी किस्मत ही अच्छी नहीं है लेकिन क्या आप जानते है कि जब किस्मत साथ न दे और हमेशा आपके साथ बुरा ही बुरा हो तो आपकी किस्मत भले ही साथ न देती हो लेकिन इन चीजों का संकेत जरूर दे देती है की आपके साथ अब क्या बुरा होने वाला है? तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे किस्मत अनहोनी के संकेत देती है।

कान में डालने वाले आभूषण, जो सोने से बने हैं, खो जाते हैं तो यह दर्शाता है कि भविष्य में आपको कोई बहुत बुरा और दुखद समाचार प्राप्त होने वाला है। वहीं नाम का आभूषण खोता है तो यह भविष्य में बदनामी लेकर आता है।

सिर पर धारण करने वाला कोई सोने का आभूषण खो जाए तो इसका अर्थ यह होता है कि आप दिमगी परेशानियों से घिरने वाले हैं। इसके लिए आपको सचेत रहना चाहिए। वहीं अगर गले का हार या चेन खोती है तो आपके वैभव में कमी आने का संकेत देता है। 

अंगूठी अगर खो जाए तो यह सेहत संबंधी परेशानियां लेकर आता है, लेकिन अगर आपका कमरबंद कहीं खो गया है तो यह भयंकर संकट की ओर इशारा करता है। आपके लिए यह चेतावनी है। बाजूबंद खो जाता है तो यह विभिन्न परेशानियों की आहट को दर्शाता है, चूड़ी या कंगन का खोना मान-प्रतिष्ठा में कमी का सूचक होता है।

अगर आपके दाए पांव की पायल कहीं खो जाती है तो यह बदनामी का अंदेशा है, वहीं अगर बाएं की खोती है तो किसी बड़ी विपदा या दुर्घटना का संकेत है। किसी स्त्री के बिछुआ खो जाता है तो यह उसके पति के ऊपर आने वाले संकत का प्रतीक है।

 

हो जाएं अगर इन चीजों के दर्शन तो समझ लें की आप धन्य हो गए

यह संकेत आपको बताते है की ईश्वर हमेशा आपके आस पास होते है

साधारण ताले से खोलिए अपनी बंद किस्मत का ताला

घर से निकलने पर इन महिलाओं का दिखाई देना बहुत शुभ होता है

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -