3 मई के बाद किन जिलों में मिल सकती है छूट ? यहाँ देखें पूरी लिस्ट
3 मई के बाद किन जिलों में मिल सकती है छूट ? यहाँ देखें पूरी लिस्ट
Share:

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामलों की तादाद 35 हजार को पार पहुँच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जो आंकड़े जारी किए, उसके अनुसार देश में कुल 35,043 मामले हैं। इनमें से 25,007 सक्रीय मामले हैं। 8,888 लोगों को अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। शुक्रवार सुबह तक कुल कोरोना पीड़‍ित 1147 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, केंद्र सरकार ने देश के जिलों को तीन जोन में विभाजत किया है। रेड जोन में 130 जिले हैं, ऑरेंज जोन में 284 जिले और 319 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

भारत सरकार ने राज्‍य सरकारों से कहा है कि वायरस के संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए कंटेनमेंट बेहद आवश्यक है। एडवाजयरी में कहा गया है कि रेड और ऑरेंज जोन वाले जिलों में विशेष सावधानी बरती जाए। रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले जिलों की यह सूची हर हफ्ते  अपडेट होती है। किसी जिले में यदि पिछले 21 दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं होता तो उसे एक लोअर जोन में डाल दिया जाता है।

फ़िलहाल देश के 319 जिले ग्रीन जोन में हैं। इन जिलों को 3 मई को समाप्त हो रहे लॉकडाउन पार्ट-टू के बाद ढील दी जा सकती है। सरकार पहले ही फैक्ट्रियां और दुकानें खोलने को लेकर आदेश जारी कर चुकी है। 3 मई के बाद इन जिलों में फैक्ट्रियों, दुकानों, छोटे-मोटे उद्योगों सहित ट्रांसपोर्ट और अन्य सेवाओं को भी कुछ शर्तों के साथ खोला जा सकता है। हालांकि अंतिम फैसला राज्‍य सरकारों पर छोड़ा जा सकता है। हालाँकि, यहां पर सोशल डिस्‍टेंसिंग फॉलो करना जरुरी होगा।

90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाएं, बस करें इस शासकीय एप का इस्तेमाल

लॉकडाउन में आम आदमी को मिली बड़ी राहत, गैस सिलेंडर के दामों में आई भारी गिरावट

सोने पर भी पड़ी कोरोना की मार, 11 साल के निचले स्तर पर पहुंची गोल्ड की डिमांड

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -