साल 2020 में सबसे अधिक पसंद किये गए यह सांग्स, 'Emiway Bantai' ने मचाया धमाल
साल 2020 में सबसे अधिक पसंद किये गए यह सांग्स, 'Emiway Bantai' ने मचाया धमाल
Share:

साल 2020 जाने वाला है। जी हाँ, यह साल का आखिरी महीना है जो जल्द अलविदा कहने वाला है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2020 के वो गाने जिन्होंने जमकर धमाल मचाया। वैसे यही वह गाने हैं जिन्होंने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा धमाल मचाया। आइए बताते हैं।

गेंदा फूल- साल 2020 में इस गाने को सबसे अधिक व्यूज मिले। यूट्यूब पर इस गाने को सबसे अधिक बार देखा गया। वैसे इस गाने को अब तक 673 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह नजर आए हैं।

गोवा वाले बीच- साल 2020 नेहा कक्कड़ के लिए अच्छा रहा। वह अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर अपने गानों तक के लिए चर्चाओं में रहीं। वैसे इस साल उनका यह गाना धमाल मचा गया। इसे यूट्यूब पर 361 मिलियन व्यूज मिले हैं।

इल्लीगल वेपन 2.0- इस गाने को फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में लिया गया था। यह गाना लोगों को बड़ा अच्छा लगा। वैसे इसे अब तक 344 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर परफॉर्म करते नजर आए थे।

गर्मी- इस साल (2020) में वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के सभी गानों ने धमाल मचाया। इन्ही में शामिल रहा गर्मी। इस गाने को भी लोगों ने खूब प्यार दिया। गर्मी को यूट्यूब पर 341 मिलियन व्यूज मिले।

मुकाबला- स्ट्रीट डांसर 3डी का एक और गाना लोगों के दिलों में बसा जिसका नाम था मुकाबला। इसे यूट्यूब पर 319 मिलियन व्यूज मिले हैं। वैसे इस गाने को अब तक पसंद किया जा रहा है।

फिर से मचाएंगे- Emiway Bantai का गाना फिर से मचाएंगे ने यूट्यूब पर 303 मिलियन व्यूज हासिल किए। इस गाने की लिरिक्स को खूब पसंद किया गया और ये गाना साल 2020 के टॉप व्यूड सॉन्ग्स में शामिल हो गया।

तारों के शहर- इस गाने को भी बेहतरीन व्यूज मिले। यह गाना नेहा कक्कड़ का है। इसे उन्होंने और जुबीन नौटियाल ने गाया था। वैसे इस लव सॉन्ग में नेहा कक्कड़ के अपोजिट विक्की कौशल के भाई सनी कौशल नजर आए थे और इस गाने को खूब पसंद किया गया था।

महाराष्ट्र: फ्री प्लॉट बंटने की उडी अफवाह, लोगों ने किया पूरे इलाके पर कब्जा

मेघालय के गृह मंत्री ने खुफिया बम विस्फोट को रोकने वाली विफलता से किया इंकार

भारतीय रेलवे 1.4 लाख रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित करेगा मेगा भर्ती अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -