लॉकडाउन में सबसे बड़े मसीहा बनकर उभरे थे ये 3 सुपरस्टार
लॉकडाउन में सबसे बड़े मसीहा बनकर उभरे थे ये 3 सुपरस्टार
Share:

आज का दिन कोई नहीं भुला सकता क्योंकि आज ही के दिन दो साल पहले देशव्यापी लॉकडाउन (Nationwide Lockdown) लगाया था। जी हाँ, और उस लॉकडाउन ने लोगों की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया था। उस समय फैली कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते लगे लॉकडाउन ने सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और प्रवासी कामगारों को प्रभावित किया था। हालाँकि इस दौरान कई बड़े-बड़े स्टार्स ने मदद के हाथ बढ़ाये थे। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

* इस लिस्ट में पहला नाम आता है सलमान खान का जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान बीइंग हैंगरी नामक एक फूड ट्रक की शुरुआत की थी, जिसके जरिए लोगों तक राशन पहुंचाया गया था। वहीं इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस को एक लाख सैनिटाइजर भी पहुंचाए थे। इसी के साथ ही उन्होंने अन्न दान नाम अभियान की शुरुआत की थी, ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंच सके।

* इसके बाद नाम आता है अजय देवगन का, जिन्होंने मुंबई के धारावी के एक हेल्थ सेंटर के लिए अपने फाउंडेशन के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर्स डोनेट किए गए थे। जी हाँ और इस हेल्थ सेंटर को कोविड-19 फैसिलिटी में तब्दील कर दिया गया था। वहीं इसके अलावा एक्टर के फाउंडेशन द्वारा धारावी के करीब 700 परिवारों को राशन किट भी दिए गए थे।

* इसके बाद नाम आता है अक्षय कुमार का, आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने लॉकडाउन के दौरान पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा उन्होंने 2 करोड़ मुंबई पुलिस फाउंडेशन, 3 करोड़ बीएमसी और 45 लाख रुपये सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स के लिए भी डोनेट किए थे।

सोनू सूद से लेकर शाहरुख़ खान तक, लॉकडाउन में मसीहा बने थे ये स्टार्स

वीरान हो गई थी सड़कें, बाज़ारों में पसरा था सन्नाटा.. जब 2 साल पहले आज ही के दिन लगा था लॉकडाउन

LPG और पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ने पर बोले राहुल गाँधी- 'थाली बजाओ'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -