फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट सर्वे ने जारी की 25 सशक्त महिलाओं की सूची
फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट सर्वे ने जारी की 25 सशक्त महिलाओं की सूची
Share:

महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं फिर वह कोई जॉब हो, खेल हो, पत्रकारिता हो,  राजनीति हो, कला हो, या फिर कोई अन्य काम। आज महिलाओं का अपना एक रूतबा होता है वह अपने दम पर अपने नाम से पहचानी जाने लगी हैं। महिलाएं आज के समय में सशक्त बन चुकीं हैं और हाल ही में फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट सर्वे ने 25 सशक्त महिलाओं की आधिकारिक सूची की घोषणा कर दी है। इस सूची में इंटरनेशनल विमेन कांफ्रेंस की चेयरपर्सन और आर्ट ऑफ़ लिविंग की इंटरनेशनल स्प्रिच्युअल टीचर भानुमती नरसिम्हन , बैडमिंटन में विश्व की टॉप रैंकिंग में शामिल पी वी सिंधु , बीबीसी इंडिया के कई भाषाओं की हेड रुपा झा , तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा, महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा शीर्ष पांच में एक बेहतरीन मुकाम हांसिल कर पाईं हैं।

जी दरअसल, फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट के साथ मिलकर समाज सेवा , खेल , पत्रकारिता,  राजनीति, कला, संस्कृति , धर्म, महिला सशक्तिकरण , नौकरशाही आदि अन्य क्षेत्रों की इन महिलाओं का सर्वे द्वारा चयन किया है। आपको याद ही होगा उन्होंने बीते साल बदलाव करने के लिए एक उल्लेखनीय योगदान दिया है। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट की सूची में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, कला क्षेत्र की जानी-मानी रूहानी सिस्टर्स, हिमाचल प्रदेश में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय मल्लिका नड्डा , एबीपी न्यूज की एंकर रुबिका लियाकत और वरिष्ठ आईआरएस आफिसर सीमा राज के नाम शामिल किए गए हैं।

सर्वे में आए अन्य नामों की सूची - राज्यसभा टीवी की बिजनेस जर्नलिस्ट सोनिया सिंह, कर्मठ आईएएस अधिकारी सोनल गोयल , प्रख्यात शिक्षा एवं संस्कृतविद डॉ हेमलता एस मोहन , सुप्रीम कोर्ट की मजबूत छवि वाली वकील सीमा समृद्धि , देश की पहली नौसेना लेफ्टिनेंट शिवांगी , बाल कल्याण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश दुनिया में काम कर रही डॉ बरखा वर्षा और भारतीय सेना की कैप्टन तान्या शेरगिल जैसे नाम शामिल हुए हैं। केवल इतना ही नहीं इस सूची में  प्रख्यात समाजसेवी और परी ( पीपुल्स अगेंस्ट रेप इन इंडिया ) मूवमेंट की जनक  योगिता भयाना , पुलिस सर्विसेज से पटना नगर निगम की अपर आयुक्त शीला ईरानी , नाद फाउंडेशन की फाउंडर निशि सिंह , जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली सारिका बहेती, मैथिली के पहले ई पेपर - ईसमाद की संपादक कुमुद सिंह, कवयित्री डॉ मानसी द्विवेदी और  चिकित्सा, समाजसेवा और साहित्य से जुड़ी डॉ शिखा रानी ने भी अपनी जगह बनाई है।‌


आपको बता दें कि सर्वे में पूरे देश से अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों की मशवरा लिया गया। सशक्ति महिला के इस सर्वे में फेम इंडिया मैगजीन औरएशिया पोस्ट ने नॉमिनेशन में आए हुए सैकड़ों नामों को अलग-अलग मानदंडों पर देखा, जिसमें सर्वे में सामाजिक स्थिति, प्रभाव , प्रतिष्ठा, व्यवस्था पर प्रभाव, छवि, उद्देश्य और प्रयास जैसे दस मानदंडों को आधार बनाया गया। उसी आधार को मानकर किए गए स्टेकहोल्ड सर्वे में 25 अलग-अलग श्रेणी में प्रमुख स्थान पर आई 25 सशक्त महिलाओं को फेम इंडिया मैगजीन ने जगह दी है।‌

कॉलेज में छात्राओं पर डाला जा रहा था बुर्का पहनने का दबाव, शिकायत मिलने पर पहुंची SDM और....

यूपी के स्टूडेंट्स ने बनाई अनोखी इलेक्ट्रिक बाइक, अगर पी है शराब तो नहीं होगी स्टार्ट

दुर्गम रास्तों पर गर्भवती महिला को कुर्सी पर बैठा 30 किमी पैदल चलीं महिलाएं, पहुँचाया अस्पताल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -