2023 में रिलीज होने वाली हैं ये धमाकेदार फ़िल्में, देखिये पूरी लिस्ट
2023 में रिलीज होने वाली हैं ये धमाकेदार फ़िल्में, देखिये पूरी लिस्ट
Share:

साल 2023 शुरू होने वाला है। जी हाँ और नए साल से बॉलीवुड को काफी उम्मीदें हैं। जी दरअसल नए साल में कई बेहतरीन फिल्में आने वाली हैं। इस लिस्ट में रणबीर कपूर, सैफ अली खान से लेकर धर्मेंद्र और जया बच्चन तक एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि साल 2022 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने बॉलीवुड दर्शकों को कब्जा जमाए रखा। हालाँकि नए साल से बॉलीवुड को काफी उम्मीदें हैं। अब हम आपको बताते हैं साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में।

कुत्ते (Kuttey)- यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होने वाली है और फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज नजर आएंगे।

मिशन मजनू (Mission Majnu)- यह फिल्म 20 जनवरी को रिलीज होने वाली है। जी हाँ और इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका हैं।

पठान (Pathaan)- पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएँगे।

शहजादा (Shehzada)- शहजादा 10 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, परेश रावल, कृति सेनन और मनीषा कोइराला महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

मैदान (Maidaan)- यह फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। इसमें अजय देवगन नजर आएँगे।

सेल्फी (Selfiee)- अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे (Mrs Chatterjee Vs Norway)- मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रानी मुखर्जी है।

तू झूठी, मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar)- 8 मार्च को 'तू झूठी, मैं मक्कार' फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर हैं।

इन दो फिल्मों का आने वाला है सीक्वल, हुआ ऐलान

भोला (Bholaa)- अजय देवगन की फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।

बवाल (Bawaal)- यह फिल्म बवाल 7 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें जाह्नवी कपूर और वरुण धवन हैं।

किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)- साल 2023 में 21 अप्रैल को सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने वाली है। इसमें पूजा हेगड़े, वेंकटेश और जगपति बाबू नजर आएंगे।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)-  करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।

यारियां 2 (Yaariyan 2)- यारियां 2 फिल्म 12 मई को रिलीज होगी। इसमें यश दासगुप्ता, दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी, पर्ल पुरी और प्रिया प्रकाश वारियर नजर आएंगी।

स्वतंत्र वीर सावरकर (Swatantra Veer Savarkar)- इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में रणदीप हुड्डा हैं। यह फिल्म 26 मई को रिलीज होगी।

जवान (Jawan)- साल 2023 में 2 जून को जवान फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेथुपथी मुख्य भूमिका में होंगे।

अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करेंगे सलमान

आदिपुरुष (Adipurush)- आदिपुरुष 16 जून को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह नजर आएंगे।

ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2)- ड्रीम गर्ल-2 साल 2023 में 23 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे हैं।

सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha)- सत्यप्रेम की कथा फिल्म अगले साल 29 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।

योद्धा (Yodha)- सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा दिशा पटानी और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं।

रोला (Rola)- रोला फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में त्रिप्ती दिमरी, अम्मे विर्क और विक्की कौशल नजर आएँगे।

एनिमल (Animal)- एनिमल फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और परिणीति चोपड़ा एक्टिंग करते नजर आएंगी।

तारिक (Tariq)- इस फिल्म में जॉन अब्राहम नजर आएँगे और ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

4 बार सुसाइड की कोशिश कर चुका है ये अभिनेता, खुद किया चौकाने वाला खुलासा

हैप्पी टीचर्स डे (Happy Teacher's Day)- हैप्पी टीचर्स डे फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में निमरत कौर और राधिका मदान हैं। 

टाइगर 3 (Tiger 3)- सलमान खान की टाइगर 3 साल 2023 में 10 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में कैटरीना भी है।

सैम बहादुर (Sam Bahadur)- सैम बहादुर फिल्म में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा शेख मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म साल के आखिरी महीने की पहली तारीख को रिलीज होगी। 

बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan)- अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां साल 2023 के आखिरी महीने में 22 तारीख को रिलीज होगी।

डंकी (Dunki)- साल 2023 में 22 दिसंबर को राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी रिलीज हो सकती है। इसमें शाहरुख़ खान हैं।

'हमने इतने साल एंटरटेन किया और एक साल खराब हुआ तो आप साथ छोड़ रहे हैं', रोहित शेट्टी

तसलीमा ने अभिषेक को दिखाया नीचा, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

पहली बार अपनी मानसिक सेहत पर बोले हनी सिंह, किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -