पसंदीदा कपड़े पर लग गए लिपस्टिक या नेलपॉलिश के दाग, तो अपना लें ये ट्रिक तुरंत हो जाएंगे साफ़
पसंदीदा कपड़े पर लग गए लिपस्टिक या नेलपॉलिश के दाग, तो अपना लें ये ट्रिक तुरंत हो जाएंगे साफ़
Share:

अक्सर कपड़े पर जब कोई दाग या धब्बा लग जाता है तो बेहद बुरा लगता है। इसे छुड़ाने के चक्कर में कई बार पूरे कपड़े का कलर निकल जाता है या फिर दाग नहीं जाता। विशेष रूप से मेकअप के दाग। लिपस्टिक, फाउंडेशन एवं नेलपॉलिश जैसे मेकअप प्रोडक्ट के दाग कपड़ों से छुड़ाना कई बार कठिन होता है। यदि आपके पसंदीदा कपड़े पर मेकअप के धब्बे लग गए हैं तो इन ट्रिक्स को फॉलो करें। इससे सारे दाग-धब्बे सरलता से निकल जाएंगे।

फाउंडेशन का दाग:-
कई बार हल्के रंग के कपड़ों की नेकलाइन पर फाउंडेशन के दाग लग जाते हैं जो बहुत खराब नजर आते हैं। इन्हें हटाने के लिए आपके पूरे कपड़े को धोने की आवश्यकता नही है बस शेविंग फोम को धब्बे वाली जगह पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी तौलिए की सहायता से इसे साफ कर दें। ऐसा करने से फाउंडेशन का दाग फौरन चला जाएगा। 

नेलपॉलिश का दाग:-
कपड़े पर यदि नेलपॉलिश लग गई है तो इसे छुड़ाने के लिए दो तरीके अपना सकते हैं। 

एल्कोहल से छुड़ाएं:-
नेलपॉलिश के दाग को कपड़ों पर से छुड़ाने के लिए एल्कोहल को कॉटन पर लेकर नेलपॉलिश वाली जगह पर लगा दें। फिर इसे हल्के हाथों से रगड़ें। दाग पूर्ण रूप से छूट जाएगा।

नेलपॉलिश रिमूवर की लें सहायता:-
यदि नेलपॉलिश कपड़े पर गिर गई है तो उसे नेलपॉलिश रिमूवर की सहायता से रगड़ें एवं फिर कपड़े को साबुने अच्छी प्रकार से धो दें। इससे सारा दाग चला जाएगा।

लिपस्टिक के दाग हटाने का तरीका:-
आपके पसंदीदा कपड़े पर या पार्टनर की शर्ट पर लिपस्टिक का दाग लग गया है तो इसे साफ करने के लिए ये तरीका अपनाएं। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे पेस्ट को लिपस्टिक के धब्बे पर लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से साफ कर दें। लिपस्टिक का धब्बा पूर्ण रूप से साफ हो जाएगा।

बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय

क्या आपके बच्चे भी रहते है खांसी से परेशान? तो अपना लें ये उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

व्रत में नहीं खाना चाहते आलू तो इस तरह बनाएं लौकी की सब्जी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -