नशे में धुत महिला ने खाया युवक का होंठ
नशे में धुत महिला ने खाया युवक का होंठ
Share:

ब्रिटेन : नशे में धुत एक महिला द्वारा एक आदमी का होंठ अपने दांतों से काटकर खा गई। ये मामला ब्रिटेन के ग्लौस्टरशियरे इलाके का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैटरीना मॉरीशन नामक महिला डांस बार में अपने दोस्त के साथ पार्टी करने आई थी यहाँ महिला ने बेहिसाब शराब पीकर बार में मौजूद युवक और युवतियों से लिपटना शुरु कर दिया। जब वही उपस्थित एक शख्स ने उसे ऐसा करने से रोका तो नशे में धुत इस महिला ने उस शख्स को ही दबोच लिया। पहले महिला की इस हरकत से शख्स को लगा कि वह उसे किस करना चाहती है लेकिन उस महिला ने उसका होट अपने दातों से काट लिया और खा गई।इससे उस शख्स के होठों से खून बहने लगा। पीड़ित शख्स ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है। उस शख्स ने बताया कि 27 साल की कैटरीना ने जवान लड़कों को पकड़ कर अपने पैरों में फंसा लिया और लड़कों के प्राइवेट अंगों को दबा रही थी।

जब ये शख्स उन्हें छुड़ाने के लिए गया, तो कैटरीना ने उन लोगों को छोड़कर उसे पकड़ लिया और धक्का मारकर गिरा दिया और उसके नीचे वाले होट पर काट लिया।इसके बाद बड़ी मुश्किल से शख्स ने खुद को महिला की पकड़ से छुड़ाया। इसके बाद दर्द होने पर जब उसने शीशे मे अपना चेहरा देखा तो उनका नीचे का होंठ गायब था। इसके बाद वह तुरंत हॉस्पिटल गया और वहां इजाल कराया।

महिला ने कोर्ट में अपनी गलती मान ली है। लेकिन पुलिस ने कोर्ट को बताया ‌कि जब वह उसे गिरफ्तार करने गए तो वह काफी आक्रामक तरीके से उनसे पेश आई। आरोपी महिला ने बताया कि वह तो सिर्फ पार्टी का मजा ले रही थी और उसे किसी को काटने और पकड़ने की घटना के बारे में कुछ भी याद नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -