गांव की गलियों में घूमी शेरनी, गाय को निगल लिया
गांव की गलियों में घूमी शेरनी, गाय को निगल लिया
Share:

अमरेली :  गुजरात के अमरेली स्थित वीरपुर गांव के लोग रविवार की दोपहर में अपने घरों में आराम फरमा रहे थे तभी किसी ने एक शेरनी को गांव की गलियों में घूमते हुये देखा। गांव में शेरनी आने की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो कोई छत पर चढ़कर शेरनी को देखने लगा तो किसी ने शेरनी को करीब से देखने की हिम्मत भी कर ली। बावजूद इसके ग्रामीण शेरनी के झपट्टे में आई गाय को बचाने की हिम्मत नहीं कर सके और देखते ही देखते शेरनी ने गाय को निगल लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की दोपहर में वे अपने घरों में आराम कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने शेरनी को गांव में घूमते देखा था। इसके बाद शेरनी को देखने के लिये ग्रामीणों का हुजुम उमड़ पड़ा। यह बात अलग थी कि ग्रामीणों ने शेरनी को बहुत दूर से ही देखा था।

वैसे ग्रामीणों ने शोर शराबा किया था और इसके बाद शेरनी जंगल में तो चली गई लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह वापस गांव में आ गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दे दी है, लेकिन विभागीय कर्मचारी शेरनी को सोमवार तक ढूंढने में सफल नहीं हो सके। शेरनी के चक्कर में ग्रामीणों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर रखे है।

गांव में शेरनी ने मचाया तांडव, लोगों के हुए होश फाख्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -