MP: अचानक गिर गयी Ex-CM कमलनाथ की लिफ्ट, मुख्यमंत्री शिवराज ने दिए जाँच के आदेश
MP: अचानक गिर गयी Ex-CM कमलनाथ की लिफ्ट, मुख्यमंत्री शिवराज ने दिए जाँच के आदेश
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ बीते रविवार को बाल-बाल बचे। जी दरअसल बीते रविवार के दिन कमल नाथ इंदौर के एक निजी अस्पताल में गए थे। यहाँ वह पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल का हालचाल लेने के लिए गए थे। वहीँ अस्पताल में जब कमल नाथ लिफ्ट में थे तभी अचानक से लिफ्ट गिर गई। यह हादसा लिफ्ट के ओवरलोड हो जाने के कारण हुआ। इस दौरान लिफ्ट की कैपिसिटी केवल 15 लोगों की थी, लेकिन जब लिफ्ट गिरी तो उसमे 20 लोग सवार थे। वैसे इस भयानक हादसे में किसी को चोट आने की खबर नहीं मिली है। हादसे के दौरान लिफ्ट में कई पूर्व मंत्री भी मौजूद थे।

कहा जा रहा है जैसे ही लिफ्ट गिरी वैसे ही पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। अचनाक ही उन्हे घबराहट होने लगी। उसके बाद उसी अस्पताल में उनका ब्लड प्रेशर चेक किया गया। वहां कुछ समय तक आराम करने के बाद कमलनाथ की तबीयत अच्छी हुई। जी दरअसल बीते रविवार को इंदौर में चल रहे कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में प्रदेशभर के पार्टी नेता जुटे हुए थे। इसी दौरान पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल की इंदौर के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर मिली।

इस बारे में खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी सहित कई नेता दोपहर 4 बजे DNS अस्पताल पहुंचे थे। जैसे ही अस्पताल की दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सभी नेता लिफ्ट में सवार हुए थे, वैसे ही लिफ्ट थोड़ी ऊंचाई तक जाकर नीचे गिर गई। इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर मनीष सिंह को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अब कलेक्टर ने ADM मुख्यालय हिमांशु चंद्र को इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

रेगिस्तान में बर्फ, सऊदी अरब में टूटा 50 साल का रिकॉर्ड, ऊंटों की पीठ पर जमी सफ़ेद चादर

पुणे के टिकटॉक स्टार ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के इस शहर में लगा नाइट कर्फ्यू और यहाँ रहेगा लॉकडाउन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -