'लाइफटाइम एचीवमेंट' अवार्ड के हकदार शशि कपूर
'लाइफटाइम एचीवमेंट' अवार्ड के हकदार शशि कपूर
Share:

बीते समय के मशहूर अभिनेता शशि कपूर को फिल्म समारोह मे 'लाइफटाइम एचीवमेंट' अवार्ड दिया गया है। अपनी सेहत अच्छी नहीं होने के बाद भी शशि कपूर ने इस समारोह मे भाग लिया। इस अवार्ड के पहले शशि कपूर को दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया था। रविवार रात को फिल्म समारोह मे निर्देशक श्याम बेनेगल ने शशि कपूर को 'लाइफटाइम एचीवमेंट' अवार्ड दिया है।   

शशि कपूर 77 वर्ष के है। इन्होने अपने समय मे 'त्रिशूल','सत्यम शिवम सुंदरम','कलयुग' और 'कभी-कभी' जैसी फिल्मों मे बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। जब शशि कपूर को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया तो निर्देशक सुधीर मिश्रा ने कहा कि इस अवार्ड के लिये शशि कपूर ही सबसे अच्छे इंसान है।   

इस समारोह मे भूमि पेडनेकर,दुलाल सरकार और शूजीत सरकार ने भी अवार्ड जीते है। भूमि पेडनेकर ने 'दम लगा के हइशा' मे बहुत अच्छा अभिनय किया है इसलिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है। शूजीत सरकार को 'पिकू' फिल्म के अच्छे निर्देशन के लिये अवार्ड मिला है। दुलाल सरकार ने अपनी फिल्म 'चोटोदेर चोबी' मे अच्छा अभिनय किया इसलिए इन्हे भी अवार्ड मिला है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -