Iron Man : फर्श से अर्श तक का सफर..
Iron Man : फर्श से अर्श तक का सफर..
Share:

दुनिया मे बहुत से लोग होते हैं जिनके जीवन मे बहुत संघर्ष होता है। उन संघर्षों से लड़कर अगर लोग निकल जाएं तो ज़िन्दगी कुछ और ही होती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ परेशानियों से हार कर हम खुद को बर्बाद कर लेते हैं। ऐसी कई कहानी आपने सुनी होगी जो इसी पर आधारित होगी। चाहे वो कोई आम इंसान हो या फिर को फेमस सेलिब्रिटी। जी हां, ऐसी ही आज हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड के मशहूर आयरन मैन के नाम से जाने जाने वाले एक्टर Robert Downey Jr की।

इनका नाम तो आपने सुना ही होगा और इन्हें फिल्मों में देखा भी होगा जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग से आज सभी के दिल में बस चुके हैं। तो आज हम इनके ही जिंदगी के सफर की बात कर रहे हैं जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा। दुनिया मे इनके वैसे तो कई फैन्स हैं जो इनकी हर बात जानते होंगे। लेकिन जो नही जानते, उनको आज हम बता देते हैं कि ये क्या थे और आज क्या हैं। दरअसल, अपनी 6 साल की उम्र में ही ये ड्रग्स लेने लगे थे। इसी लत के कारण इनका परिवार इनसे दूर हो गया। ये ड्रग्स की लत करीब 8 साल तक रही जिससे रॉबर्ट काफी बर्बाद हो चुके थे।

इस दौरान जब इन्हें एक लड़की से प्यार हुआ, तो कुछ समय साथ रहने के बाद वो भी इन्हें छोड़ गई। हालाँकि इन्होंने बाद में शादी कर ली थी। वहीं ड्रग्स की लत ने इन्हें ऐसा बना दिया था कि एक समय पर ये क्राइम करने लगे थे। कई जुर्म करने के बाद इन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इतना ही नही जेल में भी इनके साथ बुरा ही सुलूक किया गया। जैसे इन्हें काफी मारा और पीटा गया जिससे रॉबर्ट की हालत खराब हो चुकी थी। पर जैसे ही वो जेल से छूट कर जब वापस आये तो उनकी पत्नी ने इन्हें तालक दे दिया था और वो छोड़ कर चली गयी।

हालात ऐसे होगये थे कि न परिवार का साथ था न ही पैसे। लेकिन उनके जीवन मे फिर से नया मोड़ आया और सब कुछ ठीक हो गया। फिर से लड़की आयी, प्यार हुआ और एक खुशनुमा ज़िन्दगी बिताने लगे। दरअसल, उसके बाद तो आप जानते ही हैं इन्होंने के फिल्मों में काम किया है जिनमे से Iron Man इनकी खास फ़िल्म है जिससे इन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली। इसी के साथ आइये आपको दिखाते हैं इनकी इसी लाइफ से जुड़ा ये वीडियो जो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सर्दियों में 'भाप' लेने से होगी कई परेशानी दूर, जानिए इस वीडियो से

अंडे से प्यार, कर रहा जेब पर वार

हर भाई इस वीडियो को देखकर यही कहेगा कि ऐसे ही परेशान करती हैं बहनें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -