सौर मंडल के बाहर भी है पृथ्वी जैसा जीवन!

पेरिस : अभी तक तो वैज्ञानिक इंसान को मंगल ग्रह पर बसाने की तैयारी भी नहीं कर पाए थे कि अब एक अद्भुत रहस्य यह सामने आया है कि पृथ्वी की ही तरह जीवन भी हो सकता है। इस बात का खुलासा वैज्ञानिकों की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने किया है। दरअसल वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ग्रह खोजा है जहां पृथ्वी की ही तरह जीवन की संभावनाओं को तलाशा गया है।

हालांकि इस ग्रह को सौरमंडल से बाहर बताया जा रहा है। दरअसल इस मामले में साईंस जर्नल नेचर में वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के बाद जानकारी प्रकाशित की है जिसमें तीनों ग्रहों की पृथ्वी से दूरी लगभग 39 प्रकाशवर्ष बताई गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये ग्रह तापमान और आकार में शुक्र और पृथ्वी से तुलनीय है।

खगोलीय मसलों के वैज्ञानिक माइकल गिलाॅन द्वारा यह कहा गया कि यह पहला ऐसा अवसर है जब सौरमंडल से अलग हटकर जीवन के चिन्ह मिले हैं। उल्लेखनीय है कि अभी तक तो सौरमंडल में ही वैज्ञानिक चर्चा करते रहे हैं। माना जा रहा है कि इन तीनों की ग्रहों पर जीवन है।

शोधकर्ताओं ने इन ग्रहों की खोज के लिए चिली में 60 सेंटीमीटर के टेलिस्कोप का उपयोग किया। इसकी सहायता से उन्होंने इवाॅर्फ स्टार्स को ट्रैक भी किया। उल्लेखनीय है कि इन ग्रहों को लेकर कहा गया है कि यहां पर तरल स्वरूप में पानी और जीवन के लिए आवश्यक तत्व मिले हैं। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -