बारिश से बेहाल चेन्नई, सरकारी अस्पताल में घुसा पानी
बारिश से बेहाल चेन्नई, सरकारी अस्पताल में घुसा पानी
Share:

चेन्नई : बारिश के चलते चेन्नई में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल चक्रवाती तूफान के बाद से ही यहां लोगों को विषम परिस्थितयों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल भारी बारिश के चलते लोगों की दीपावली भी प्रभावित हुई। भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है। ऐसे में लोगों के घरों और ईमारतों में पानी घुसने से लोग और परेशान होने लगे हैं। हालात ये है कि अस्पतालाओं और ईमारतों में भी पानी घुस गया है।

सरकारी अस्पताल में तंबरमतालुक जनरल अस्पताल में बारिश का पानी घुसने से रोगियों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना पड़ा। प्रशासन की ओर से शहर के स्कूल और काॅलेजों में अवकाश घोषित किए गए हैं। करीब 10 दिन से शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। तो हालात ये हैं कि पानी की मोटर के ज़रिए पानी निकाला जा रहा है।

स्थिति यह है कि 72 हजार लोग राहत कैंपों में लाभ ले रहे हैं। तुतीकोरीन में अभी भी वर्षा की चेतावनी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि भारत में सबसे अधिक वर्षा यहीं होती है। बाढ़ के हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्र के लिए 940 करोड़ रूपए की वित्ती सहायता राज्य की ओर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने पत्र लिखकर उनसे राहत दिए जाने की मांग की थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने आर्थिक सहायता प्रदान की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -