हिमस्खलन में फंसने से लेफ्टिनेंट कर्नल और सैनिक की मौत, अधिकारियों ने जताया शोक
हिमस्खलन में फंसने से लेफ्टिनेंट कर्नल और सैनिक की मौत, अधिकारियों ने जताया शोक
Share:

गंगटोक: उत्तरी सिक्किम के दुर्गम पहाड़ियों वाले लुगनाक ला इलाके में इंडियन आर्मी की गश्त करती टुकड़ी हिमस्खलन में फंस गई, जिससे एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सैनिक की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि 18 सदस्यों का दल गश्त कर रहा था, किन्तु वो हिमस्खलन की चपेट में आ गया। 

अधिकारियों ने आगे बताया कि बचाव दल और स्थानीय लोगों के भरसक प्रयासों के बाद भी लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ड टीए और सैपर शनमुख राव हिमस्खलन में फंस गए और उनकी जान चली गई। अधिकारीयों ने सैन्य अफसरों की मौत पर गहरा शोक जाहिर किया है। साथ ही उच्च अधिकारीयों को इस मामले की सूचना दे दी है।

यहां भारत-चीन सैनिकों में हुई थी झड़प

आपको बता दें कि बीते दिनों इसी क्षेत्र में भारत और चीन के सैनिकों के बीच आमना-सामना हो गया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह दल गश्त करने के साथ ही बर्फ हटाने का भी काम करता था। बता दें कि उत्तरी सिक्किम का यह क्षेत्र बेहद दुर्गम पहाड़ियों वाला है जहां साल के अधिकांश समय में बर्फ जमी रहती है। इस कारण सेना को मार्गों से समय-समय पर बर्फ हटानी होती है ताकि गश्त की जा सके। 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी किए बाजार मूल्यांकन के आंकड़े

जानिए क्या है ईपीएफ में कटौती ?

कोरोना को लेकर चीन पर भड़का ऑस्ट्रेलिया, की अंतर्राष्ट्रीय जांच की मांग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -