बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 27 लाख! रोजाना जमा करना होंगे बस 121 रुपये
बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 27 लाख! रोजाना जमा करना होंगे बस 121 रुपये
Share:

नई दिल्ली: यदि आप भी बेटी के पिता हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। अब आप बिना किसी टैंशन के बेटी का विवाह धूमधाम से कर सकते हैं। दरअसल, LIC एक नई योजना लेकर आई है-  LIC कन्यादान पॉलिसी। इस पॉलिसी को लेने के पश्चात् आप बिटिया की शादी की चिंता से छुटकारा पा सकते हैं। इस पॉलिसी को विशेष बेटियों की शादी के लिए ही तैयार किया गया है। तो आइए जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में सबकुछ।

आवश्यक दस्तावेज:- 
इस पॉलिसी के लिए फॉर्म भरने के लिए आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पते का प्रूफ तथा पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी। इसके अतिरिक्त हस्ताक्षर किया हुआ आवेदन फॉर्म तथा पहले प्रीमियम के लिए चेक अथवा कैश के साथ-साथ बिरथ सर्टिफिकेट भी देना होगा।

कौन ले सकता है पॉलिसी:-
इस पॉलिसी को 25 वर्ष की बजाय 13 वर्ष के लिए भी लिया जा सकता है। इस पैसे का उपयोग शादी के अतिरिक्त बेटी की पढ़ाई में भी किया जा सकता है। कुल मिला कर आप इस पॉलिसी को लेकर बेटी की पढ़ाई तथा उसकी शादी की चिंता से छुटकारा पा सकते हैं।

पॉलिसी की समयसीमा:-
यदि आप अपनी बेटी के लिए पॉलिसी लेना चाहते हैं तो आपकी आयु कम से कम 30 वर्ष अवश्य होनी चाहिए, बेटी की आयु कम से कम 1 वर्ष होना आवश्यक है। ये पॉलिसी वैसे तो 25 वर्ष के लिए है, मगर प्रीमियम केवल 22 वर्ष तक ही देना है। बाकी के 3 वर्ष के लिए कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। मगर ध्यान देने वाली बात ये भी है कि बेटी की आयु के अनुसार इस पॉलिसी की समयसीमा कम की जा सकती है।

अपने बच्चों को ओलिंपिक दिखा रही है मीरा राजपूत, सामने आई ये तस्वीर

सोशल मीडिया पर छाया सुशांत सिंह का पुराना वीडियो, देखकर फैंस हुए इमोशनल

शिकागो में 2 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए इनडोर मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -