अब स्वाति की नियुक्ति पर केजरी - एलजी आमने सामने
अब स्वाति की नियुक्ति पर केजरी - एलजी आमने सामने
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती को लेकर राज्य सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच उपजी तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मसले पर अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की नियुक्ति को उपराज्यपाल नजीब जंग ने रद्द कर दिया है वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे सही ठहरा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नज़दीकी माना जाता है।

मामले को लेकर अब उपराज्यपाल ने राज्य सरकार से सवाल किया है कि राज्य महिला आयोग के पद पर नियुक्ति के लिए आखिर उनसे चर्चा क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि स्वाति की नियुक्ति की प्रक्रिया नियमों के मुताबिक नहीं है। मामले में कहा गया है कि राज्य महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति की नियुक्ति से संबंधित फाईल को उपराज्यपाल के समक्ष प्रेषित किया जाना है। एलजी की मुहर के बाद इसे फाईनल माना जाता लेकिन राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया और सीधे उनकी नियुक्ति कर दी।

दिल्ली सरकार का इस मसले पर मत है कि यह नियुक्ति उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र की बात नहीं है। मामले को लेकर दिल्ली राज्य महिला आयोग की पूर्व प्रमुख बरखा शुक्ला सिंह ने कहा कि सीएम केजरीवाल काम करने से ज़्यादा लड़ने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा है कि  महिला आयोग की चीफ की नियुक्ति से जुड़ी बात हो या दूसरी कोई नियुक्ति सभी संवैधानिक तरीके से ही हों।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -