सीहोर के इस इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में मिला तेंदुए का शव, जांच में जुटा वन विभाग
सीहोर के इस इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में मिला तेंदुए का शव, जांच में जुटा वन विभाग
Share:

सीहोर: सीहोर जिले में शनिवार को एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। केस में शिकार होने की आशंका भी दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक इमली खेड़ा में एक तेंदुआ मारा हुआ पाया गया। ऐसी सूचना वन विभाग को प्राप्त हुई,  जिसके उपरांत वन विभाग की टीम ग्राम पहुंची और तेंदुए को शव को सीहोर लेकर पहुंचे।

केस में चौंकाने वाली बात यह है कि तेंदुए के शरीर पर जलने के काले निशान भी पाए गए है। इससे ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि तेंदुए का शिकार करने के बाद उसे जलाने की कोशिश की गई थी।

बकरियों के शिकार से थे ग्रामीण परेशान: बताया जाता है कि बीते दिनों से तेंदुआ द्वारा निरंतर बकरियों का शिकार किया जा रहा है। इससे ग्रामीण बहुत ही ज्यादा परेशान है। जिसके उपरांत शनिवार को तेंदुआ का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया है। हालांकि वन मंत्रालय का बोलना है कि तेंदुआ का पोस्टमॉर्टम करा लिया गया है। रिपोर्ट आने पर अगली जांच की जाएगी।

PUBG Battlegrounds खेलने वालों के लिए बड़ी खबर, जल्द मिलेगी ये सुविधा

इटली से चंडीगढ़ आए युवक में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, लोगों में मचा हड़कंप

भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान, अब हफ्ते में 5 दिन चलेगी ये ट्रैन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -