ये हैं दुनिया का अनोखा चिड़ियाघर, जानवर की जगह टूरिस्ट होते है पिंजरे में कैद
ये हैं दुनिया का अनोखा चिड़ियाघर, जानवर की जगह टूरिस्ट होते है पिंजरे में कैद
Share:

आप अपने जीवन में कई बार जीव-जंतुओं को देखने के लिए चिड़ियाघर या वाइल्ड लाइफ पार्क घूमने गए होंगे, जहां आपने पिंजरों में बंद या बाड़ों में ही जानवरों को देखा होगा| क्या आप जानते है कि इस दुनिया में एक ऐसा भी चिड़ियाघर है जहां पर इंसानों को पिंजरे में बंद कर देते हैं और जानवर खुलेआम घूमते नजर आते हैं। सुनने में ये बड़ा अजीब लगेगा, लेकिन ये सच है। इस चिड़ियाघर में जानवर की जगह टूरिस्ट को ही पिंजरे में कैद कर दिया जाता है। चीन में एक ऐसा चिड़ियाघर है, जिसका नाम है लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू है। यहां पर जानवर खुलेआम घूमते हैं और यहां घूमने वाले लोग पिंजरे में बंद होकर जीव-जंतुओं को देखते हैं।

ये अजीब चिड़ियाघर चीन के चौंगक्विंग शहर में स्थित है। चीन का यह चिड़ियाघर 2015 में खोला गया था। लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू नाम के चिड़ियाघर में इंसानों को जानवरों के करीब जाने का अनोखा मौका देते है। यहां टूरिस्ट जानवरों को अपने हाथों से खाना भी खिला सकते हैं। इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आसपास ले जाया जाता है, मतलब शिकारी के शिकार को पिंजरे में रखकर ललचाया जाता है। खाने की लालच में जानवर पिंजरे के पास आते हैं। कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं।

इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है, हम उस समय की फिलींग को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं। वैसे इस चिड़ियाघर में सुरक्षा को लेकर विजिटर्स को सख्त निर्देश तो दिए ही जाते है। इसके अलावा भी यहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतेजाम किये जाते हैं। कैमरों से पिंजरों और जानवरों पर 24 घंटे निगाह रखी जाती है और आपातकाल स्थिति में 5-10 मिनट में मदद पहुंचाई जा सकती है।

इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है, हम उस वक्त की फिलींग को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं। 

बक्से, कार्ड और पंखे के मोटर की सहायता से बना था पहला टिवी, जानिए कैसे हुआ था आविष्कार

कैंसर ने ली बच्चे की जान, अंतिम इच्छा थी शवयात्रा को स्पोर्ट्स कार के साथ निकाला जाए

ऑर्गेनिक पैड बना रही है 18 साल की यह लड़की, खासियत जानकर खुश हो जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -