गुजरात में भी लागू हो 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून, विधायक MLA शैलेश मेहता ने की मांग
गुजरात में भी लागू हो 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून, विधायक MLA शैलेश मेहता ने की मांग
Share:

गांधी नगर: उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित कई प्रदेश इसको लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मध्‍य प्रदेश और हरियाणा के पश्चात अब गुजरात में भाजपा के एक MLA ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाकर उसे लागू करने की मांग की है।

दाभोई सीट से MLA शैलेश मेहता ने एक सार्वजनिक बयान में कहा कि वह जल्द ही गुजरात सरकार को 'लव जिहाद' के खिलाफ एक सख्त  कानून को लाने का प्रस्ताव देंगे। मेहता ने कहा कि, "लव जिहाद के खिलाफ एक सख्त कानून हर एक राज्य में लाया जाएगा, जहां भाजपा सत्ता में है। गुजरात हिंदुत्व में यकीन करने वाला पहला राज्य है, इसलिए जाहिर तौर पर 'लव जिहाद' के खिलाफ एक कानून यहां भी लाया जाएगा।"

शैलेश मेहता ने आगे कहा कि गुजरात में 'लव जिहाद' की कई वारदातें हो रही हैं। इसलिए हर सूरत में गुजरात में एक कड़ा कानून बनाया जाना चाहिए। बाद में उन्होंने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा कि, "देश भर में ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं। यूपी में योगी सरकार इस मुद्दे को लेकर एक अध्यादेश लेकर आई है। इसी तरह, गुजरात में भी यूपी से भी अधिक कड़ा कानून बनाया जाना चाहिए। मैं सीएम विजय रूपानी, उनके डिप्टी नितिन पटेल और राज्य के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा से मुलाकात करूँगा और लिखित में प्रस्ताव दूंगा।"

कर्नाटक में गौहत्या विरोधी बिल पर घमासान, कांग्रेस बोली- गोमांस पर आश्रित लोग बेरोजगार हो जाएंगे

किसान आंदोलन: उमा भारती बोलीं- किसानों का गुस्सा जायज़, उनकी काफी उपेक्षा हुई

किसान आंदोलन पर कांग्रेस की मांग- आज ही तीनों ‘काले कानूनों’ को निलंबित करने का ऐलान करें प्रधानमंत्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -